भिण्ड, 03 दिसम्बर। जिले की देहात थाना पुलिस ने एक सप्ताह पहले डिड़ी गांव दावत होटल पास पर दुर्घटना कारित करने वाले अज्ञात डंपर चालक को गिरफ्तार कर डंपर को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को सुबह लगभग 5 बजे के दावत होटल के सामने ग्राम डिड़ी पर अज्ञात वाहन ने दौड़ की तैयारी कर रहे दो लड़की व एक लड़के को सड़क पर टक्कर मार दी थी, जिससे एक लड़की की घटना स्थल पर मौत हो गई थी तथा दूसरी लड़की व लड़की गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर एएसपी संजीव पाठक, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य घटना स्थल पर पहुंचे। सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव ने घटना कारित करने वाले वाहन की शीघ्र अतिशीघ्र पतारसी कर जब्त कर वैधानिक कार्रवाई करने के थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य को निर्देशित किया।
थाना प्रभारी देहात ने तत्काल एक टीम गठित कर घटना कारित करने वाले वाहन की पतारसी करने के लिए टीम को रवाना किया। टीम ने शहर में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तकनीकि साक्ष्य एवं घटना चच्छुदर्शियों से पूछताछ करने पर से घटना कारित करने वाले डंपर को चिन्हित कर लिया गया तथा डंपर को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया। मंगलवार को मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर थाना देहात के सामने चैकिंग प्वाइंट लगाकर घटना कारित करने वाले डंपर को मय चालक के पकड़ लिया तथा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक प्रमोद तोमर, बलराम यादव, विजय शिवहरे, प्रधान आरक्षक रवि जादौन, शैलेन्द्र भदौरिया, हरवीर गुर्जर, आशीष तिवारी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


