भिण्ड, 03 दिसम्बर। मेहगांव उपजेल के बाहर मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति ने जेल प्रहरी को धमकाने के बाद कट्टे से हवाई फायर किया और मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जेल प्रहरी आलोक शर्मा और आरोपी गोलू तोमर निवासी ग्राम मढ़ैला थाना अंबाह जिला मुरैना के परिवार के बीच पुराना विवाद है। तीन-चार दिन पहले गोलू के पिता और प्रहरी आलोक शर्मा के बीच गाड़ी को लेकर कहासुनी हुई थी। गोलू तोमर मंगलवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच चार पहिया वाहन से उपजेल के बाहर पहुंचा और उसने पहले प्रहरी आलोक शर्मा से मुलाकात की, जहां दोनों के बीच बहस हुई। प्रहरी ने उसे वहां से जाने को कहा। इसके बाद गोलू थोड़ी दूर गया और अचानक कट्टे से फायर कर दिया और आरोपी फरार हो गया। फायरिंग की सूचना पर मेहगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के संबंध में मेहगांव उपजेल प्रभारी ममता ने कहा कि जेल परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई है, न ही ऐसी कोई जानकारी मुझे दी गई है। हो सकता है कि परिसर के बाहर कुछ हुआ हो, यह मेरी जानकारी में नहीं है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

