भिण्ड, 03 दिसम्बर। उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ शिक्षक डॉ. धीरज सिंह गुर्जर ने अपने पिताजी स्व. भारत सिंह गुर्जर की नौवीं पुण्यतिथि पर परिवारजनों सहित स्थानीय वृद्धाश्रम आनंद धाम वरिष्ठजन सेवा केन्द्र पहुंचकर श्रद्धांजलि स्वरूप सेवाभाव कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर वृद्धजनों का सम्मान पुष्प मालाओं से किया तथा उन्हें फल, मिष्ठान्न, बस्त्र एवं कम्बल भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सेवा भारती भिण्ड एवं अन्य समाजसेवी जन उपस्थित रहे।
समाजसेवी चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि वृद्धजन हमारी धरोहर और हमारे संरक्षक हैं, उनका ख्याल रखना, उनके सुख-दुख की चिंता करना हमारी जिम्मेदारी है। इस संसार में माता-पिता से बड़ा कोई देवता नहीं होता और उनकी सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम समर्पित रहा। वृद्धाश्रम प्रबंधन द्वारा इस संवेदनशील और अनुकरणीय पहल की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर परिवार जन धीरज सिंह गुर्जर, सुशीला देवी, मनीष सिंह, अल्पना गुर्जर, राघव सिंह, वेदिका सिंह सहित समाजसेवी डॉ.शैलेन्द्र परिहार, उमेश सिंह भदौरिया, राजेश सिंह कुशवाह, डॉ. शिव प्रताप सिंह भदौरिया, कौशलेन्द्र सिंह कौशल, रविन्द्र सिंह भदौरिया, नरेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

