– भिण्ड-दतिया के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा
भिण्ड, 03 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय ने दिल्ली में शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उनके मार्गदर्शन से जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प और मजबूत हुआ।
सांसद संध्या राय ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा के दौरान कहा कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत के साथ हमारा लोकसभा क्षेत्र भी समृद्ध बने और विकास की योजनाएं जन-जन तक पहुंचे सहकारिता के क्षेत्र में भी केन्द्रीय योजनाओं का लाभ भिण्ड-दतिया के किसानों को मिले।


