भिण्ड, 06 दिसम्बर। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे के मुख्य आतिथ्य में होमगार्ड कार्यालय किला परिसर में होमगार्ड का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर परेड द्वारा सलामी दी गई एवं मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में मुख्यत: होमगार्ड के जवान, एसडीईआरएफ के जवान एवं सिविल डिफेंस वालेंटियर ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति, गृहमंत्री भारत सरकार एवं केन्द्रीय गृह सचिव के संदेशों का वाचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा जवानों के प्रतिभाशाली बालक, बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया तथा वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को उत्साह वर्धन हेतु प्रशंसा पत्र दिए गए। एसडीईआरएफ द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि सुनील दुबे ने अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर शिवानी अग्रवाल भी मौजूद रहीं। दोपहर में होमगार्ड जवानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। शाम के समय में जवानों के मध्य बॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


