– मूर्ती पूजा में नही किताबों में मिलेंगे अम्बेडकर : विनोद सुमन
भिण्ड, 06 दिसम्बर। बाबा भीमराव अम्बेडकर को यदि अपने नजदीक रखना चहाते हो जीवन में पहला संघर्ष शिक्षा प्राप्त करने के लिए करना होगा उस शिक्षा से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज में फैली असमानता को दूर करते हुए सामाजिक परिवर्तन करने के लिए करना चाहिए इसलिए बाबा भीमराव अम्बेडकर ने अपने अनुयाई समर्थकों से कहा था आगामी समय में हम मूर्ती पूजा में नहीं मिलेंगे बल्कि हमारे द्वारा लिखी हुई पुस्तकों के अध्ययन में मिलेंगे सब्जी मंडी में बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन ने सम्बोधित करते हुए कही !भवन निर्माण यूनियन के अध्यक्ष नरेश भटनागर ने कहा भारत विभिन्नता में एकता भारतीय संस्कृति की विशेषता है इसीलिए हमे किसी भी जाति धर्म के खिलाफ नफरती भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए
कृषि उपज मंडी परिसर में हम्माल पल्लेदार तुलावटी एकता फैडरेशन सीटू द्वारा अम्बेडकर पर निर्वाण दिवस मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीटू जिला सचिव डा नदीम ने कहा मेहनत से रुपए कमाते हैं उस धन का उपयोग शराब को खरीदने में बर्बाद करने की जगह बच्चों की पढ़ाई पर खर्चा करना चाहिए तभी समाज का विकास होगा भविष्य में भारत विश्व में महान बनेगा
आज दोनों कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद सुमन जिला अध्यक्ष सीटू डा नदीम खान लक्ष्मण सिंह हवलदार ब्रजमोहन कुशवाहा भारत सिंह रामौतार नरवरिया महेंद्र सिंह राठौर अशोक धर्मेंद्र महेश जाटव बाबुददीन आदि उपस्थित रहे
उक्त जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी


