– खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ रात्रिकाल में भी कार्रवाई जारी
ग्वालियर, 07 दिसम्बर। जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ रात्रिकाल में भी कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम ने शनिवार की रात छापामार कार्रवाई कर बिलौआ के समीप बिना रॉयल्टी के गिट्टी व डस्ट अवैध परिवहन करते मिले 3 डंपर जब्त किए हैं।
जिला खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव ने बताया कि जब्त किए गए तीनों डंपर पुलिस थाना बिलौआ की अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ मप्र गौंण खनिज एवं अवैध परिवहन व भण्डारण नियमों के तहत अर्थदण्ड सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।


