- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Author: Jagran Today
– महिला कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष चयन को लेकर बैठक आयोजित पण्डित दीपक चौधरी 9826231755 भिण्ड 27 अक्टूबर। जिला महिला कांग्रेस के नई जिलाध्यक्ष चयन को लेकर पूर्व शहर जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीधर गोस्वामी धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव मनीषा शर्मा उपस्थित रही। उन्होंने सभी दावेदारों से वन टू वन चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनीषा शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा मप्र में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष का चयन होगा। इसी के तहत…
पण्डित दीपक चौधरी 9826231755 भिण्ड, 27 अक्टूबर। जिले में सोमवार को सुबह से रात्रि तक हुई बे-मौसम बारिश के कारण किसानों की खेतों में पकी खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। आलमपुर क्षेत्र के अधिकांश किसानों ने खरीफ फसल के दौरान धान की फसल करते है। और इस समय किसानों की धान की फसल पकी हुई अवस्था में खेतों में कटने के लिए खड़ी हुई है। लेकिन बीते सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। और सुबह से बरसात शुरू हो गई। और दिनभर रूक- रूक कर,…
पण्डित दीपक चौधरी 9826231755 भिण्ड, 27 अक्टूबर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान सीहोर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विश्व व्यावसायिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर सोमवार को दिशा-कम-विकास केन्द्र भिण्ड में समुदायिक जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में व्यावसायिक चिकित्सा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना, दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं स्वतंत्र जीवन कौशल विकास में इसकी भूमिका को रेखांकित करना तथा समुदाय में समावेशन और भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान सीहोर के निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन…
– जन अभियान परिषद और आनंद विभाग के तत्वावधान में रौन में अल्प विराम कार्यशाला आयोजित पण्डित दीपक चौधरी 9826231755 भिण्ड, 27 अक्टूबर। समय का प्रबंधन करना यदि सीख लिया तो आनंद की अनुभूति स्वत: ही होने लगती है, अत: आनंद को जीवन में चिरस्थाई बनाने के लिए समय का प्रबंधन आवश्यक है। यह बात मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह ने जनपद सभागार रौन में मप्र जन अभियान परिषद और आनंद विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अल्प विराम कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर विकास खण्ड समन्वयक सुनील कुमार चतुर्वेदी, मास्टर ट्रेनर…
भिण्ड, 27 अक्टूबर। किसानों की लगातार शिकायतों के बाद सोमवार को एसडीएम राजन बी. नाडिया ने गोहद मण्डी का औचक निरीक्षण किया। किसानों ने बताया कि उन्हें अपने धान का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा था, मण्डी में धान का विक्रय रुक गया था और बोली समय पर या पारदर्शी तरीके से नहीं लग रही थी। साथ ही यह भी शिकायतें मिलीं कि बिना पर्ची के ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान मण्डी में लाकर विक्रय किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मण्डी में व्यवस्था का अवलोकन किया और व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी किसानों का धान…
भिण्ड, 27 अक्टूबर। गोहद नगर के वार्ड क्र.16 में स्थित शासकीय विद्यालय में पदस्थ महिला शिक्षक सचिन जाटव नामक अपराधी किस्म के व्यक्ति के आतंक से भयभीत है, उसके द्वारा कभी भी विद्यालय में आ धमकना, अध्ययन-अध्यापन कार्य व्यवधान करना उसका शगल बन गया है। बीते दिन उसने विद्यालय में आकर दस्तावेजों को तोड़ दिया और कहा कि मुझे तीन हजार रुपए महीने चाहिए, अन्यथा स्कूल नहीं खोलने देंगे। अपने साथ हुई घटना को लेकर महिला शिक्षक ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया एवं गोहद थाना में लिखित आवेदन भी दिया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से…
भिण्ड, 27 अक्टूबर। एसडीएम गोहद राजन बी नाडिया की अध्यक्षता में सभी ई-रिक्शा संचालकों और चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करना और शहर में यातायात की सुविधा सुनिश्चित करना था। बैठक में ई-रिक्शा संचालकों को उनके निर्धारित रूट और संचालन नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया और निर्देश दिए गए कि वे अपने ई-रिक्शा केवल निर्धारित रूट और समय पर ही चलाएं। इसके साथ ही एसडीएम ने सभी ई-रिक्शा पर कलर नंबरिंग करने के आदेश दिए गए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि चौराहों के…
– लहार एसडीएम ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण भिण्ड, 27 अक्टूबर। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने सोमवार को औचक निरीक्षण करते हुए शामावि इंदुर्खी एवं शा. कन्या प्रावि का निरीक्षण किया। मावि इंदुर्खी में दर्ज 100 बच्चों में 40 बच्चे उपस्थित मिले, वहीं प्रधानाध्यापक सुदर्शन मांझी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जब एसडीएम कन्या प्राथमिक शाला पहुंचे तो स्कूल में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था, एक अतिथि शिक्षक उपस्थित मिला। ग्रामीण ने बताया कि प्रधान अध्यापक देवेन्द्र सिंह राजपूत महीने में दो-चार बार आते हैं, शिक्षण व्यवस्था गंभीर रूप से लचर है। एसडीएम विजय सिंह यादव…
– समाजसेवा का सही मायना : नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को उपलब्ध कराए पोषण सहायता भिण्ड, 27 अक्टूबर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का संचालन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव के निर्देशन में एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. डीके शर्मा की निगरानी में इस अभियान का संचालन जिलें में किया जा रहा है। जिले में टीबी का इलाज ले रहे टीबी मरीजों को शासन केी निक्षय पोषण योजना के तहत एक हजार रुपए प्रति माह की…
भिण्ड, 27 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन/ उत्खनन/ भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा सोमवार को खनिज रेत के ऑवरलोड परिवहन में संलिप्त तीन ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त कर देहात थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। जब्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी अधिकारी खनिज पंकज ध्वज मिश्रा, तहसीलदार भिण्ड रंजीत सिंह कुशवाहा, खनिज निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा एवं पुलिस/ होमगार्ड बल साथ में रहे। खनिजों के अवैध परिवहन/ उत्खनन/ भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

