भिण्ड, 10 दिसम्बर। जिले के आलमपुर इलाके के ग्राम गांगेपुरा में मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है। इन मगरमच्छों के कारण ग्रामीण अपने खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर गांगेपुरा निवासी कल्लू सविता ने गांव के पास नदी के दूसरे किनारे एक मगरमच्छ देखा था। उसी दिन शाम को सोनू माहौर ने गांगेपुरा से ररुआ जाने वाले नदी मार्ग पर एक और मगरमच्छ देखा। गांगेपुरा में दो मगरमच्छों के देखे जाने के बाद ररुआ, भड़ेरी, टिमावली और अरूसी सहित आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। गांगेपुरा के सरपंच रामनारायण कौरव ने ग्रामीणों से नदी किनारे न जाने और पशुओं को भी वहां न ले जाने की अपील की है। उन्होंने इस संबंध में गांव में मुनादी भी करवाई है। किसानों का कहना है कि मगरमच्छों के डर से वे अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। यदि समय पर खेतों का काम पूरा नहीं हुआ, तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। इस संबंध में वन विभाग के डिप्टी रेंजर संजय तिवारी ने बताया कि मगरमच्छ नदी के रास्ते कहीं से आ गए होंगे। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन मगरमच्छों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


