– पानी की बोतलें एवं अन्य सामग्री जब्त
भिण्ड, 10 दिसम्बर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में प्रभाष चंद्र जैन द्वारा संचालित पानी की बोतल एवं पाऊच पैकिंग का कार्य करने वाली अवैध रूप से संचालित फर्म एमएस ट्रेडर्स पानी की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की।
फैक्ट्री में एक लीटर एवं दो लीटर बिस्लरी पानी की बोतल, 250 एमएल बोतल, पानी के पाउच अक्षत एक्वा के नाम से पैक किए जा रहे थे। जहां से दो लीटर, एक लीटर पानी की बोतल एवं पानी पाउच के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर पानी पैक करने के लिए रैपर जिन पर सिकंदर कंपू ग्वालियर एवं लहार का नाम अंकित था। उक्त मिथ्या रैपर का इस्तेमाल कर पानी की पैकिंग की जा रही थी। मौके पर दो लीटर की 450 बोतल, एक लीटर की 984 बोतल, 500 एमएल की 1700 बोतल, 250 एमएल के 3840 पाउच, 3000 रैपर बोतल पर लगाने वाले, तीन रोल स्टीकर पानी की बोतल पर लगाने वाले विधिवत जब्त किए गए। बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित पानी फैक्ट्री को सील किया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल एवं किरन सेंगर द्वारा की गई।


