– निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बैठक आयोजित
भिण्ड, 13 दिसम्बर। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक रोल प्रेक्षक निर्वाचक नामावली एवं चंबल संभाग आयुक्त सुरेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरोड़ीलाल मीणा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड एलके पाण्डेय, समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रोल प्रेक्षक निर्वाचक नामावली एवं चंबल संभाग आयुक्त सुरेश कुमार ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो। एसआईआर का उद्देश्य शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है। एसआईआर की पूरी कार्रवाई पारदर्शिता के साथ की जाए। उन्होंने सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि नए नाम जोड़ने और संशोधन का कार्य साथ-साथ किया जाए। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की तथा अपने सुझाव दिए।


