भिण्ड, 13 दिसम्बर। मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ.अनिल भारद्वाज ने मप्र की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपानीत सरकार के दो साल पूर्ण होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के दो साल के कार्यकाल ने प्रदेश को कर्ज से बेहाल कर दिया है। भाजपा के गलत आर्थिक नीतियों से मप्र सरकार पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यह बोझ राज्य के सालाना बजट से भी 10 हजार करोड़ रुपए ज्यादा हो गया।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने मंगलवार को 4400 करोड़ रुपए का एक और लोन लिया। इसके बाद राज्य पर कुल कर्ज 4.8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। यह आंकड़ा राज्य के 4.2 लाख करोड़ रुपए के बजट से भी ज्यादा है, जिसे दो हफ्ते पहले ही पेश किया गया था। देश पर कुल कर्ज 93,93,317.5 करोड़ रुपए है, जिसमें से मप्र पर 4 लाख 80 हजार 976 करोड़ रुपए है। कर्ज के मामले में मप्र नौवें स्थान पर है। कर्ज लेकर मंत्री विधायकों को घी पिला रही है सरकार।
कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्ज लेकर मुख्यमंत्री अपनी और मंत्री विधायकों की सुविधा के लिए बंगलों की साज सज्जा, जेट खरीदी कर कर्ज लेकर घी पिलाने का कार्य कर रही है। जिससे प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। साथ ही प्रदेश में लाईन ऑर्डर की स्थिति भी चिंता जनक है प्रदेश में महिलाओं, बच्चों, आदिवासियों और अनुसूचित जाति पर क्राइम के आंकड़े दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


