भिण्ड, 13 दिसम्बर। आलमपुर नगर परिषद में शनिवार को लोक अदालत के प्रकरणों में एक लाख तिरेपन हजार का राजस्व जमा किया गया। बता दें कि नगर परिषद द्वारा संपत्ति कर और जलकर की लगभग पन्द्रह लाख की राजस्व वसूली को लेकर नगर के 250 बकायादारों को नोटिस थमाए गए थे। यह नोटिस लहार न्यायालय के प्रथम व्यवहार न्यायाधीश अक्षय तायल की पदमुद्रा एवं हस्ताक्षर से जारी किए गए थे।
नगर परिषद द्वारा 15 लाख रुपए की राजस्व वसूली के लिए नगर के जिन 250 लोगों को नोटिस भेजे गए थे, उनमें से 100 नोटिस जलकर और 150 नोटिस संपत्ति कर की वसूली को लेकर जारी किए गए थे। इस दौरान संपत्ति कर के एक लाख 10 हजार और जलकर के 43 हजार रुपए जमा किए गए।
जानकारी देते हुए सीएमओ अतुल रावत ने बताया कि लोक अदालत के दिन कर जमा करने पर पूरा ब्याज माफ किया गया है। जिसमें काफी लोगों ने बकाया राशि जमा कर शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त किया है। आलमपुर नगर परिषद में इकराम खान और चन्द्रशेखर रजक ने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बकायादारों की राशि जमा कर उनको रसीद प्रदान की। इस दौरान राहुल गुर्जर, सचिन भदौरिया, मोनू त्रिपाठी, महेन्द्र सैन, रानू तिवारी, बाला मिर्जा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


