– कर्मचारी अंशिका दुबे ने प्रदेश में कंपनी का बढ़ाया मान सम्मान
मालनपुर, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे।
उद्योग क्षेत्र में संचालित डेप्ट केमिकल कंपनी की कर्मचारी अंशिका दुबे को मप्र श्रम कल्याण मण्डल के प्रतिष्ठित पुरस्कार श्रमिक साहित्य से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अंशिका दुबे को कहानी लेखन के लिए दिया गया। पूरे मध्य प्रदेश में यह पुरस्कार मात्र 10 कर्मचारियों को ही दिया गया और इस पुरस्कार के अंतर्गत 10 हजार रुपए नगद राशि एवं प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस तरह डेप्ट कंपनी के श्रमिक अंशिका दुबे के पुरस्कृत होने पर कंपनी एवं उनका नाम गौरवान्वित हुआ। जिसको लेकर डेप्ट कंपनी संचालक एवं समस्त स्टाफ ने अंशिका दुबे को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


