– प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत
मेहगांव, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) ‘मेरा युवा भारतÓ भिण्ड के निर्देशन में एवं तनमय युवक मण्डल देवरी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों में 6 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला मेघपुरा और ददरौआ के बीच खेला गया, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद मेघपुरा की टीम विजेता रही और दंदरौआ को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।
एथलेटिक्स और अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम
दो दिनों तक चली विभिन्न खेल स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे, गोला फेंक (बालक वर्ग) में बादल सिंह (प्रथम), पुष्पेन्द्र सिंह (द्वितीय) एवं सुमित राजपूत (तृतीय), गोला फेंक (बालिका वर्ग) में यशवी (प्रथम), पूजा शर्मा (द्वितीय) एवं राशी ओझा (तृतीय), दौड़ (बालक वर्ग) में राजबहादुर सिंह (प्रथम), रामू (द्वितीय) एवं निखिल सिंह (तृतीय), दौड़ (बालिका वर्ग) में आशिकी (प्रथम), मोनिका (द्वितीय) एवं पायल शर्मा (तृतीय), रस्साकसी में लक्ष्मी भदौरिया की टीम विजेता रही, जबकि कीर्ति खन्ना की टीम उपविजेता रहीं।
अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीपनी सीएम राइज स्कूल मेहगांव के प्राचार्य विजय सिंह कुशवाह विशिष्ट अतिथि ब्लॉक समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद जय प्रकाश शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू, प्राचार्य सुनीता चौहान, आशा भदौरिया, संजीव सिंह गुर्जर, एमएस चौहान और धर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका राजेश चतुर्वेदी और गंगा सिंह शेखर ने निभाई। समापन समारोह में सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड, प्रमाण पत्र, मेडल और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में तनमय युवक मण्डल के अध्यक्ष मुकेश कुमार कर्ण ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


