Author: Jagran Today

भिण्ड, 07 जून। गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम उमरी में पटवारी संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर एक अनूठी पहल की। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीर सिंह चौहान की विशेष मौजूदगी में पटवारी संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय पटवारियों ने गांव में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। अभियान के दौरान जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान और पटवारी संगठन के जिलाध्यक्ष विनायक तोमर के नेतृत्व में सभी ने जल स्त्रोतों की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार के लिए पसीना बहाया। इस मौके…

Read More

– वारदात के 24 घण्टे के अन्दर खुलासा, घटना में प्रयुक्त कट्टा बरामद भिण्ड, 07 जून। देहात थाना पुलिस ने फायरिंग कर हत्या करने के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि करीब 10 बजे ग्राम हीरालाल पुरा में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी पिता-पुत्र ने फरियादी उदयवीर सिंह भदौरिया व शिवम भदौरिया के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिए थे। जिससे शिवम भदौरिया के पसली में गोली लगने से वह घायल हो गया था। शिकायत पर…

Read More

भिण्ड, 07 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में जिला भिण्ड में ईनामी व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई। अभियान के तहत थाना देहात भिण्ड पुलिस को 15 वर्षों से फरार 10 हजार रुपए का इनामी फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी 15 मई 2000 को राजेन्द्र कॉन्वेंट स्कूल ग्वालियर रोड भिण्ड में 9 आरोपीगणों द्वारा दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर बैठकर फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा दी थी। फर्जी परीक्षार्थियों को…

Read More

भिण्ड, 07 जून। भारतीय जनता पार्टी मालनपुर मण्डल गोहद की मासिक कामकाजी बैठक मण्डल अध्यक्ष उदय सिंह कुशवाहा कि अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने बैठक को संबोधित किया एवं मण्डल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर, विधानसभा के प्रभारी अशोक सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ता को संगठन के आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया। मुख्य अतिथि लालसिंह आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए शक्ति केन्द्र की मासिक बैठक और बूथ की बैठक आयोजित हो और हर महीने मन की बात कार्यक्रम…

Read More

भिण्ड, 07 जून। नगर परिषद मौ में कार्यरत भान सिंह और चतुर सिंह यादव को सेवाकाल की अवधि पूर्ण करने के बाद निकाय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में ससम्मान निकाय परिवार द्वारा विदाई दी गई है। नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने भानसिंह और चतुर सिंह का सिर पर पगड़ी पहिना कर और माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी है। सीएमओ दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने अधीनस्थ दोनों कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके लिए निकाय के दरवाजे हमेशा खुले हैं…

Read More

भिण्ड, 07 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गुम हुए बालक/ बालिकाओं की पतारसी जारी है। इसी तारतम्य में गुम हुई नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को फरियादी ने अपनी 16 वर्षीय लड़की के गुम होने के संबंध में देहात थाने शिकायत की थी, जिस पर से थाना देहात में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता को देखते हुए अपहृत बालिका की…

Read More

– संस्था में 16 व्यवसायिक ट्रेडों में उपलब्ध है प्रशिक्षण भिण्ड, 07 जून। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिण्ड ने बताया कि सत्र 2026-27 हेतु शासकीय आईटीआई भिण्ड में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 मई से प्रारंभ हो चुके हैं तथा अभ्यर्थियों द्वारा चॉइस फिलिंग 30 जून तक की जा सकेगी। संस्था में इस वर्ष कुल 16 व्यवसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से स्वयं के मोबाइल, कंप्यूटर अथवा एमपी ऑनलाइन/ ऑनलाइन सहायता केन्द्र के माध्यम से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। आईटीआई…

Read More

भिण्ड, 07 जून। मप्र शासन की कैरियर काउंसिलिंग योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 में जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से इच्छुक आवेदकों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन देने हेतु काउंसलर्स की टीम, पेनल का गठन किया जाना है। काउंसलर्स की टीम/ पेनल में एक मनोवैज्ञानिक के अलावा मार्गदर्शन हेतु तीन विषय विशेषज्ञ रहेंगे जो क्रमश: प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी एवं मार्गदशन देंगे। काउंसलर्स को नियमानुसार मानदेय दिया जाएगा। काउंसलरों के पैनल हेतु कैरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले व्यक्ति जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड में 26 जून तक आवेदन दे सकते हैं। काउंसलर्स के पैनल में…

Read More

भिण्ड, 07 जून। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं से संपर्क में रहने एवं विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कंपनी द्वारा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जो 14 मई से प्रारंभ होकर प्रत्येक ग्राम में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों को शामिल कर कलस्टर बनाए गए हैं। विद्युत वितरण केन्द्रवार बनाए गए कलस्टरों पर आगामी निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे। महाप्रबंधक भिण्ड ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं से सीधा संपर्क, संवाद कर बिल सुधार, मीटर संबंधित, सर्विस केबल से संबंधित,…

Read More

– राकेश अचल भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की ब्रिटेन यात्रा के दौरान लंदन में उनकी भागीदारी वाले एक कार्यक्रम में बवाल हुआ है। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भारत में असहमति को लेकर चिंताओं और उनके हालिया कॉकरोच वाले बयान पर उनसे सवाल किए। इससे पहले नार्वे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सवालों से भाग खड़े हुए थे। अभी 4 जून को चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इंग्लैंड में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेशनल लॉ’ पर भाषण दिया था। इस कार्यक्रम में सवाल-जवाब के सेशन के दौरान, एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत से भारत के लोकतांत्रिक रिकार्ड…

Read More