- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
Author: Jagran Today
ग्वालियर, 08 जून। पड़ाव स्थित शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, ग्वालियर में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा जारी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की ऑनलाइन काउंसलिंग समय-सारिणी के अनुसार द्वितीय चरण के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 9 से 18 जून तक संचालित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पंजीयन कर अपनी पसंद के संस्थान एवं पाठ्यक्रमों का चयन (चॉइस फिलिंग) कर सकते हैं। पंजीयन में संशोधन (एडिट रजिस्ट्रेशन) की सुविधा 19 एवं 20 जून को उपलब्ध रहेगी। इसके बाद मेरिट सूची जारी कर निर्धारित कार्यक्रम…
– संकुल स्तरीय आचार्य अभ्यास वर्ग आयोजित दतिया, 08 जून। विद्याभारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों के प्रधानाचार्य बंधुओं को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख एवं पर्यावरण मित्र राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आचार्य परिवार के समग्र विकास से ही हमारे गांव का चहुंमुखी विकास होगा। गांव हमारी संस्कृति के आधार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जिले में संकुल स्तरीय (भगुवापुरा, भरसूला, देभई) आचार्य अभ्यास वर्ग प्रांत की योजना से आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें शारीरिक अभ्यास, योगाभ्यास, वंदना अभ्यास, वार्षिक गीत, वार्षिक कार्य योजना, शैक्षिक…
– राकेश अचल राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते थे, उनके खिलाफ साजिश हुई है। गहलोत का ये कथन बताता है कि वे अभी तक सियासत से अघाए नहीं हैं। अशोक गहलोत जैसे नेता ही कांग्रेस के असली दुश्मन हैं। शुरू से कांग्रेस के युवा नेतृत्व के रास्ते में बाधक अशोक गहलोत को सचिन पायलट के नाम से आज भी फुरफुरी होती है। वे दंभ से कहते हैं कि श्रीमती सोनिया गांधी ने बिना मांगे तीन बार मुझे मुख्यमंत्री का पद दिया। सोनिया गांधी अगर मुझे…
भिण्ड, 07 जून। 2 मिनट राष्ट्र के नाम और राष्ट्र का करें सम्मान अभियान के अंतर्गत गौरी सरोवर के पास शनिदेव मन्दिर पर माह के प्रथम रविवार को आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रगान का सम्मान किया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेष सक्सेना, जिलाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया, बीएस तोमर सहित छात्र-छात्राए उपस्थित थे। हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने कहा कि राष्ट्रगान हमारी राष्ट्रीय पहचान का आधार है, इसके प्रत्येक शब्द में देश की एकता, संस्कृति और गौरव का…
– जन शिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 07 जून। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति विद्या निकेतन भिण्ड के प्रांगण में पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के कर्मचारियों, प्रशिक्षकों ने मिलकर पौधारोपण किया। इसके साथ ही ‘एक व्यक्ति एक पौधाÓ अभियान को भी बढ़ावा दिया गया। संस्थान के निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बाताया कि धरती पर जीवन मुश्किल हो जाएगा, इसलिए सभी को अपने जीवन में एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे…
– प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष बेमिसाल : अमृतपाल भिण्ड, 07 जून। भाजपा गोहद नगर मण्डल की मासिक बैठक टचस्टोन पब्लिक स्कूल नगर पालिका के समीप आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि अमृतपाल बघेल, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य एवं अध्यक्षता नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन ने की। मंच पर भीकम कौशल, महेश श्रीवास्तव, अशोक गुर्जर एवं धर्मेन्द्र गुर्जर उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने महापुरुषों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग तथा समर्पण के कारण बनी है। उन्होंने कहा कि यह…
भिण्ड, 07 जून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे स्व. रणवीर सिंह भदौरिया (भोला भाईसाहब) की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर 8 जून को स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर भोला भाईसाब की जन्मभूमि ग्राम किशूपुरा में संपन्न होगा। स्व. रणवीर सिंह जन चेतना समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया राजे ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी ग्वालियर व भिण्ड जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा रुग्ण मानवता की सेवा में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, जांचें व दवाइयों का वितरण नि:शुल्क किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर…
– दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने आनंद धाम आश्रम में रोपे 111 पौधे भिण्ड, 07 जून। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के आह्वान पर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पौधारोपण एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वास ही है परंपरा के ध्येय वाक्य के साथ यह कार्यक्रम बायपास रोड स्थित आनंद धाम आश्रम (निराश्रित भवन) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी पधारे हुए अतिथियों को पत्रिका भेंटकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जैन सोशल…
– पंच कल्याणक महोत्सव में हुआ तीर्थंकर बालक का जन्म भिण्ड, 07 जून। अयोध्या नगरी निराला रंग बिहार में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के ससंग सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में तीर्थंकर बालक का जन्म हुआ। सौधर्म इन्द्र बने देवेन्द्र जैन ने यह सूचना सबको प्रदान की। जन्म की खुशी में चारों तरफ कुबेर इन्द्र बने मोहन जैन द्वारा रत्नों की वर्षा की गई। बैण्डबाजे के साथ सौधर्म इन्द्र हाथी पर सवार कर तीर्थंकर बालक को नगर का भ्रमण कराया। यात्रा निराला रंग बिहार से महावीर गंज, देव नगर कॉलोनी, इटावा रोड, बतासा बाजार, सदर बाजार, गोल मार्केट…
भिण्ड, 07 जून। पुलिस मुख्यालय भोपाल, नारकोटिक्स शाखा के तत्वावधान में एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एनडीपीएस एक्ट-1985 के अपराधों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु एएसआई स्तर से उच्च स्तर के पुलिस अधिकारियों के लिए एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम भिण्ड में किया गया। एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले की उपस्थिति में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और परिवहन से संबंधित एनडीपीएस एक्ट-1985 में पुलिस विवेचना को चालानी कार्रवाई तक परफेक्ट और त्रुटि रहित बनाने हेतु 52-ए के प्रावधान, कार्रवाई स्थल की वीडियोग्राफी, टेस्टिंग किट का उपयोग, वाणिज्य मात्रा के प्रकरणों में आर्थिक…

