मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक लहार अम्बरीश शर्मा की माताजी के निधन पर जताया शोक
पैतृक गाँव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की
भिण्ड / लहार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भिण्ड प्रवास के दौरान लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर स्थित आवास पहुंचकर, उनकी माताजी श्रीमती अरुणा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। श्रीमती अरुणा देवी का 09 जून 2026 को लंबी बीमारी के बाद देहावसान हो गया था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी और ढाँढ़स बंधाया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


