Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » प्रदेश में इसी माह लागू होगी समान नागरिक संहिता – मुख्यमंत्री

प्रदेश में इसी माह लागू होगी समान नागरिक संहिता – मुख्यमंत्री

Jagran TodayBy Jagran TodayJuly 12, 2026

लाड़ली बहना योजना से बहनें बन रही सशक्त- मुख्यमंत्री डॉ यादव

सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पित है राज्य सरकार
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लहार से लाड़ली बहनों को दी 38वीं किश्त की सौगात

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों
के खातों में 1835 करोड़ रुपये किए अंतरित
भिंड जिले के 322 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

भिण्ड /लहार – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भिंडी ऋषि की तपोभूमि और भगवान हनुमान के दंदरौआ धाम की धरती से प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार लाड़ली बहनों को 38वीं किश्त जारी करना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1000 रुपए की किश्त से शुरू हुई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजन अंतर्गत लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का अंतरण गया है। पिछले 2.5 वर्षों में कुल 51,000 करोड़ रुपये सीधे लाडली बहनों के खाते में पहुँचाए गए हैं, जिस राशि से लाडली बहनें अपने पारिवारिक दायित्व निभा पा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ़ और इज्जत हैं तथा सनातन संस्कृति में देवी के रूप में पूजनीय हैं। महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है जो निरंतर जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भिंड जिले के लहार विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषक, गरीब, महिला और युवाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पित है। कृषक कल्याण वर्ष में किसानों के हित के लिए कई योजना बनाई गई हैं। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसलों का उपार्जन किया जा रहा है। गौशालाओं की स्थापना और अनुदान के माध्यम से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर देश में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर लाने के प्रयास जारी है। सड़क परिवहन निगम की बसें चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में फिर से शुरू की जा रही हैं। पूरे प्रदेश में गीता भवन और वृंदावन ग्राम की स्थापना हो रही है। प्रदेश में उद्योग और व्यवसाय में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपए की लागत से नई मिसाइल फैक्ट्री बनाई गई है, जो देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगी। प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है और शासन का प्रयास है कि प्रदेश का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि आराध्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रेरणा से प्रदेश में इसी माह समान नागरिक संहिता लागू होने वाली है, जिससे सभी नागरिकों, विशेषकर मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार मिलेगा। इस कानून के लिए नागरिकों से 10 लाख से ज्यादा सुझाव प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भिंड जिले में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भिंड का जवान सीमा की रक्षा करता है और किसान खेती से अपनी पहचान बनाता है। बदलते दौर के बीहड़ में डकैती की समाप्ति के बाद आज महिलाएं सुरक्षित हैं। भगवान श्रीकृष्ण की गुरुकुल व्यवस्था पर आधारित 4 सांदीपनी विद्यालयों की सौगात क्षेत्र को मिली है। इसके अलावा कार्यक्रम में लगभग 56 योजनाओं के तहत सवा 322 करोड़ रुपये से अधिक की जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात भी दी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लहार में नए पीजी कालेज की स्थापना की भी घोषणा की।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री  प्रह्लाद सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को भिंड जिले में 322 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर कर कहा कि आज का दिन लहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश और जिला भिंड के विकास के कार्य निरन्तर जारी हैं।
विधायक लहार अम्बरीश शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव से क्षेत्र को विकास कार्यों का आशीर्वाद निरंतर मिल रहा है। शिवपुरी में आर्डिनेंस फैक्ट्री स्थापित कर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किए हैं। लहार में 6 विशाल गौशालाओं का भूमिपूजन किया गया है। महिलाओं और किसानों के कल्याण के अलावा धर्म और संस्कृति की रक्षा करने का महान कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री का आभारी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के बुनियादी ढांचे को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 83.33 करोड़ की लागत वाली 16 नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित और कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को स्मृतिचिन्ह भेंट किया। इस से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शासकीय विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, पोषण प्रदर्शनी, हाईटेक हॉर्टिकल्चर प्रदर्शनी, स्वसहायता समूहों और महिला उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड  नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष  कामना सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री  लाल सिंह आर्य और  ओपीएस भदौरिया, आईजी चंबल  सचिन अतुलकर, डीआईजी  सुनील जैन, कलेक्टर  किरोड़ी लाल मीना, पुलिस अधीक्षक  सूरज वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
अभूतपूर्व एवं आत्मीय स्वागत हुआ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भिण्ड जिले के विधानसभा क्षेत्र लहार में आगमन के उपरांत कार्यक्रम स्थल मार्ग पर जगह-जगह नागरिकों ने स्नेह से पुष्पवर्षा कर एवं फूलमाला पहनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान नागरिकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। हर कोई अपने प्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आया।

Post Views: 75
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639862
Views Today : 1891
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.