भिण्ड,ब्यूरो। मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिलौली में घर के बाहर से किसी अज्ञात चोर ने बाईक चोरी की घटना को अन्जाम दे दिया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी पान सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सिलौली मेहगांव 14 जुलाई को अपने घर में बैठा हुआ था, कि तभी उसने अपनी प्लेटीना बाईक क्रमांक एमपी 30 जेडजी 6953 को घर के बाहर खडी कर दी। तभी किसी अज्ञात चोर ने बाईक चोरी कर मौके से फरार हो गया। जब फरियादी बाहर आया तो उसे बाईक नहीं मिली। इस घटना की जानकारी फरियादी ने पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोर के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


