भिण्ड ब्यूरो – उमेश भदोरिया शिक्षक के लघु भ्राता मुकेश सिंह भदोरिया एसआई सीआरपीएफ ने योगा वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिंदुस्तान के लिए स्वर्ण पदक जी। भदौरिया ने देश के साथ साथ चंबल की माटी का गौरव बढ़ाया। भदौरिया मूलतः कोषड अटेर के निवासी है, स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद पहली बार ग्रह आगमन पर परिवार, रिश्तेदारों, पूर्व सैनिकों ने अभिनंदन किया। सर्वप्रथम गोला का मंदिर पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर काफिला उनके ग्वालियर निवास शताब्दीपुरम तक पहुंचा, जहां भारत माता की जय, जय जवान, जय किसान के नारों से गगन गूंज उठा। निवास पर हार्दिक अभिनंदन किया वही अपने पुत्र की जीत पर उनकी पूज्यनीय मां सावित्री देवी ने आरती उतार कर बलैया ली, उनके पूजनीय चाचा चाची, बुआ, बहनों ने आरती उतारी।इस अवसर पर पार्षद बृजेश श्रीवास,सर्वेश सिंह, उर्मिला सिंह ,संतोष सिंह, ओम प्रकाश राजावत, सूरज सिंह ,अंकित, हरवीर सिंह, मुनेश्वर सिंह, विनोद सिंह, सत्यम भदोरिया ,उदय प्रताप सिंह, शिवम भदोरिया, सहित पूर्व सैनिकों सहित निवासी उपस्थित थे अभिनंदन कार्यक्रम का सफल संचालन पुरुषोत्तम श्रीवास ने किया ।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


