Author: Jagran Today

भिण्ड, 08 जून। डांक बंगला सरकार मेहगांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास आचार्य सत्यम दुबे शास्त्री ने कहा जहां प्रेम हो, वहां प्रभाव या ऐश्वर्य का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, वहां केवल प्रेम ही दिखाई देता है। श्रीकृष्ण और ब्रजवासियों के विरह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते समय कथावाचक भावुक हो गए, पंडाल में मौजूद अनेक श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गईं। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मेहगांव में आयोजित कथा पर आचार्य सत्यम दुबे शास्त्री ने ब्रजवासियों और भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रेम में व्यक्ति को…

Read More

भिण्ड, 08 जून। उद्योग संघ मालनपुर के सचिव जितेन्द्र नागवानी की माताजी चंद्रकांता नागवानी का गत सोमवार को निधन होने से उद्योग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्ञात रहे कि जितेन्द्र नागवानी मालनपुर उद्योग क्षेत्र में अपनी बहुत अच्छी छवि बनी हुए हैं, उद्योगपति हैं, उनकी माताजी के निधन से उनके मित्रगण उनकी अंतिम यात्रा में शाम 5 बजे मालनपुर उद्योग क्षेत्र से ग्वालियर लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में सम्मिलित हुए। उनकी अंतिम यात्रा में मालनपुर से गणमान्य नागरिकों ने माताजी को शोक श्रद्धांजलि दी और परमात्मा से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुुल परिवार…

Read More

– सौर ऊर्जा लाइटें गायब, ‘आई लव यू’ सेल्फी प्वाइंट हुआ क्षतिग्रस्त भिण्ड, 08 जून। मालनपुर नगर परिषद के सामने एवं मेन हाईवे 719 के पास से स्थानीय शरारतियों द्वारा आई लव यू बोर्ड में लगी लाइट एवं जिम के पास चारों तरफ लगी सौर ऊर्जा लाइट ले गए। इस पर सुरक्षा और रख-रखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं पर एक वर्ष पूर्व कंपनियों द्वारा सी एस आर से लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद निगरानी के अभाव में सरकारी संपत्ति धीरे-धीरे नष्ट होती जा रही है। कई स्थानों पर लगाई…

Read More

भिण्ड, 08 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में गोरमी थाना पुलिस ने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी गया मशरूका बरामद किया है। जानकारी के अनुसार फरियादी रामनारायण पुत्र रामसिया शर्मा उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र.7 यादव मोहल्ला गोरमी, हाल- प्रधान अध्यापक शाप्रावि कचनांवकलां ने रविवार को थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध शासकीय स्कूल से सामग्री एवं दस्तावेज चोरी करने की शिकायत की थी जिस पर से अपराध क्र. 172/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया…

Read More

भिण्ड, 08 जून। ऑपरेशन मुस्कान के तहत देहात थाना पुलिस ने 12 घण्टे में अपहृत बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि करीब 9 बजे फरियादिया ने अपनी 14 वर्षीय लड़की के गुम होने के संबंध में थाना देहात में शिकायत की थी। जिस पर से अपराध क्र.361/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत…

Read More

भिण्ड, 08 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना गोरमी पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक गुमशुदा बालिका को दस्तयाब कर लिया है। जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को फरियादी ने थाने में शिकायत की कि सुबह 5 बजे उसकी लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। जिस पर से अपराध क्र.171/26 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा नाबालिग गुमशुदा की दस्तायावी हेतु थाना प्रभारी गोरमी को निर्देशित किया। थाना प्रभारी…

Read More

भिण्ड, 08 जून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 जून को जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने…

Read More

– जिला प्रशासन ने मन्दिर ट्रस्ट को सौंपा भूमि का कब्जा ग्वालियर, 08 जून। सरकारी एवं मन्दिरों से संबंधित जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने विकास खण्ड घाटीगांव के अंतर्गत झांकरी ग्राम में बड़ी कार्रवाई कर राम-जानकी ट्रस्ट रानी घाटी मन्दिर की 107 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों को…

Read More

– प्रभारी कलेक्टर ने अंतर विभागीय समन्वय बैठक में दिए निर्देश – ग्वालियर जिले में भी 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण शिविर – ई-विकास प्रणाली, सीएम हैल्पलाइन व एक पेड़ मां के नाम अभियान सहित सरकार के प्राथमिकता वाले अन्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा ग्वालियर, 08 जून। जिले में विकास खण्ड स्तर व नगरीय निकायों में 12 से 18 जून तक आयोजित होने जा रहे जनकल्याण शिविरों को सभी जिला स्तरीय अधिकारी गंभीरता से लें। इन शिविरों में पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही सरकार…

Read More

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट तथा एनआईएसएम के मध्य हुआ समझौता ग्वालियर, 08 जून। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, ग्वालियर तथा एनआईएसएम के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय बाजार, निवेश प्रबंधन, प्रतिभूति बाजार तथा वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। समझौता ज्ञापन के अवसर पर राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान, मुंबई के साझेदारी एवं विपणन विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रबंधक आदिक तोडकर उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय प्रतिभूति बाजार में उपलब्ध रोजगार एवं करियर के अवसरों, विभिन्न प्रमाणन कार्यक्रमों तथा उद्योग की बदलती आवश्यकताओं…

Read More