- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– आश्वासन में दिए गए 10 से 15 दिन पूर्ण होने पर भी नहीं हुआ बिजली समाधान 8 से 10 घंटे ही मिल पा रही बिजली भिण्ड, 03 जनवरी। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में कुछ दिन पूर्व अचानक ही 40 मेगा वोल्ट अंपीयर का ट्रांसफार्मर अचानक ही ठप हो जाने के कारण नगर एवं उद्योग क्षेत्र बिजली ठप पड़ गई है। जिस कारण उद्योग क्षेत्र में कंपनियों को रोजाना लाखों करोड़ों रुपए का नुकसान कंपनियों को भुगतना पड़ रहा है, ट्रांसफार्मर ठप पड़ जाने पर बिजली विभाग ने सभी उद्योग प्रबंधकों के साथ मीटिंग कर 10 दिन का आश्वासन बिजली व्यवस्था…
भिण्ड, 03 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के मप्र संगठन प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चार जनवरी को भिण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उनके साथ चंबल संभाग के प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया साथ रहेंगे। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह जिले के मेहगांव एवं गोहद विधानसभा की संयुक्त बैठक दोपहर 12 बजे जनपद कार्यालय के पीछे मेहगांव में लेंगे। भिण्ड, अटेर एवं लहार विधानसभा की संयुक्त बैठक दोपहर 2 बजे होटल उदय पेलेस बाईपास पर आयोजित की जाएगी। जिसमें विधायक, 2023 में चुनाव लड़े भाजपा प्रत्याशी, पार्टी के वरिष्ठ नेता, समस्त मंडल अध्यक्ष,…
भिण्ड, 03 जनवरी। आलमपुर थाना क्षेत्रांतर्गत बिजलीघर के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात लगभग दस बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आलमपुर के वार्ड क्र.1 निवासी नाजिम सांई उम्र 38 वर्ष पुत्र गुट्टे सांई को बीती रात बिजली घर के पास अज्ञात वाहन ने तेज टक्कर मार दी। मौके से निकल रहे वाहन चालकों ने घटना की सूचना आलमपुर पुलिस को दी, जिसके बाद आलमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आलमपुर अस्पताल…
– जनता को शुद्ध पानी चाहिए, घण्टा नहीं भिण्ड, 03 जनवरी। इंदौर में दूषित पेयजल के कारण निर्दोष लोगों की मृत्यु का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है, पत्रकारों के सवालों का जबाब भाजपा के कद्दावर मंत्री ने गैर जिम्मेदाराना जबाब दिया है। उसकी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने निंदा करते हुए कहा कि जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराओ, पूजा आराधना करने के लिए वह स्वयं घटा बजाना भी जानती है और बाजार से खरीदना भी। घंटा खरीदने के लिए जनता को मंत्री के सुझावों की आवश्यकता नहीं है, उसे तो सरकार से सिर्फ शुद्ध पेयजल की आशा है। माकपा…
ग्वालियर, 03 जनवरी। कलेक्टर रुचिका चौहान शनिवार को पेयजल से संबंधित सीएम हैल्पलाइन की शिकायत के निराकरण का सत्यापन करने मैदान में पहुंचीं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के साथ शहर के वार्ड-9 के अंतर्गत गोलपाड़ा क्षेत्र से सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त हुई गंदे पानी की समस्या के निराकरण की वस्तुस्थिति जानी। कलेक्टर ने संबंधित शिकायतकर्ता से भी चर्चा कर शिकायत के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि पेयजल लाइन में लीकेज के कारण आ रहे गंदे पानी की समस्या का निराकरण नगर निगम द्वारा करा दिया गया है। कलेक्टर चौहान ने इस दौरान…
– राकेश अचल सावधान इस साल देश कोई विकास कार्य शायद ही कर पाए, क्योंकि अघोषित रूप से वर्ष 2026 चुनावों का साल है। इस साल अप्रैल से चुनाव का साल शुरू हो जाएगा, सरकार आम बजट पेश करने के फौरन बाद चुनाव में उलझ जाएगी। आपको बता दूं कि साल 2026 में चार राज्य और एक केन्द्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव होने हैं। असम विधानसभा में 126 सीटें, केरल में 140, तमिलनाडु में 234, पश्चिम बंगाल में 294 और केन्द्र शासित प्रदेश…
भिण्ड, 02 जनवरी. मनीष दुबे। स्वरूप विद्या निकेतन की संचालिका उमा शर्मा द्वारा टीबी (क्षय रोग) से ग्रसित मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायता करना रहा। इस अवसर पर उमा शर्मा ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में दवाइयों के साथ-साथ उचित पोषण की भी अत्यंत आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि स्वरूप विद्या निकेतन सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु सदैव प्रतिबद्ध है और आगे भी टीबी मरीजों एवं जरूरतमंद वर्ग के सहयोग के लिए इस प्रकार के…
– भिण्ड एवं गोहद में आम आदमी पार्टी की सभा आयोजित भिण्ड, 02 जनवरी.मनीष दुबे। मप्र जोड़ो अभियान के तहत गोहद विधानसभा में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य भानुप्रताप सिंह परिहार ने सभा ली तो वहीं भिण्ड में इन्द्र विक्रम सिंह ने सभा की। आम आदमी पार्टी संस्थापक सदस्य एवं प्रदेश कौर कमेटी सदस्य इन्द्र विक्रम सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को आजाद हुए 70 साल हो गए, लेकिन इन 70 वर्षों में देश की हालत सरकारी स्कूलों में देख अंदाज लगा सकते हैं और अस्पतालों का तो बहुत ही बुरा हाल है। जबकि अच्छी…
– पूर्व विधायक स्व. समाधिया के निवास पर मनाया सिंधिया जन्मदिन – भाजपा नेता आशीष समाधिया ने सभी को प्रसाद वितरण कराया भिण्ड, 02 जनवरी। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर अटेर के पूर्व विधायक स्व. शिवशंकर समाधिया के निवास पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आशीष समाधिया ने हनुमान जी की आरती करते हुए कार्यक्रम में शामिल भक्तगणों को प्रसाद वितरण कराया। तीन घण्टे चले सुंदरकाण्ड की मधुर पंक्तियों ने सभी का भरपूर आनंद आया उसके…
भिण्ड, 02 जनवरी.मनीष दुबे । भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अमित पिंकी दांतरे ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहगांव में महिला प्रसूति एवं जनरल वार्ड में मरीजों को कंबल व फल वितरित किए। साथ ही अपने निवास पर गरीबों को फल एवं कंबल विरतण कर और केक खिलाकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, मंडल मंत्री मुन्नी नरवरिया, गुड्डी निगम, प्रदीप दंडोतिया, अजय राजौरिया, रामचंद्र शर्मा, सौरव राजौरिया उपस्थित रहे।

