– सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक गंगास्वरूप शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित
भिण्ड, 03 जनवरी। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में 40 साल सेवाऐं देकर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक गंगास्वरूप शर्मा की सेवानिवृत्ति के उपरांत घर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि वर्दी उतारने के पश्चात भी देश सर्वोपरि रहेगा। आगे भी वह उसी जज्बे और अनुशासन के साथ अपने जीवन की कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वो भी आगे बढ़कर देश और समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष एवं मप्र प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन सचिव विजय दैपुरिया ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक गंगास्वरूप शर्मा के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर उनके छोटे भारी देवेन्द्र भारद्वाज, डॉ. कृष्णस्वरूप शर्मा, गणेश भारद्वाज, भांजे अभिषेक दैपुरिया, शशांक शर्मा, बहन आशा शर्मा, निर्मला शर्मा आदि उपसिथत रहे।


