भिण्ड, 03 जनवरी। देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार को विधायक बंगले पर सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अजय देसाई, डॉ. अमर सिंह जाटव, कुलदीप सिंह गुर्जर, राहुल उपाध्याय, बबलू बारिया, जीपी विरथरिया, पूर्व पार्षद भारत सिंह, पिंकी उचाड़िया, कैलाश जाटव, शंकर सिंह कुशवाह सुज्जेपुरा, बृजेश कुशवाह, पूर्व सरपंच एंडोरी रामकल्याण सिंह कुशवाह, जसराम सिंह कुशवाह एवं एमपी शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


