भिण्ड, 03 जनवरी.मनीष दुबे।
केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज जोशी के नेतृत्व में महिलाओं ने हजूरीपुरा माता मन्दिर पर भजन कीर्तन करवा कर भोजन प्रासादी वितरण की। साथ ही सिंधिया की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी ज्योति सुदर्शन बौहरे, वनखण्डेश्वर मंडल की सदस्य स्नेहलता दुबे, सीमा जाटव, रेखा गोस्वामी, शीला बघेल, सुशील जोशी, रूबी बघेल, राखी पटवा, गिरजा ओझा, संगीता ओझा, नीतू शर्मा, आरती चौहान, संगीता जोशी, राधा त्रिपाठी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।


