भिण्ड, 11 जनवरी। मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण की अवधि अब 31 जनवरी कर दी गई है, जिसको देखते हुए 10 जनवरी को वितरण केन्द्र ऊमरी एवं भिण्ड शहर के बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि वृत्त भिण्ड अमरेश शुक्ला के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा समाधान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं वसूली हेतु मैदानी स्तर पर उतरकर बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से डोर टू डोर संपर्क किया गया तथा पेम्पलेट तथा लाउड स्पीकर के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
भिण्ड शहर एवं वितरण केन्द्र उमरी के अंतर्गत दो लाख रुपए से अधिक राशि के बकायादार 72 उपभोक्ताओं से संपर्क किया गया एवं 28 बड़े बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई तथा बकायादार उपभोक्ताओं से राशि चार लाख 54 हजार राशि की वसूली की गई। मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं वसूली का अभियान भिण्ड वृत्त अंतर्गत सभी कार्यालय एवं मैदानी स्तर पर निरंतर जारी रहेगा।
महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि वृत्त भिण्ड अमरेश शुक्ला ने समस्त बकायादार उपभोक्ताओं को जानकारी दी है कि 31 जनवरी से पूर्व बकाया बिल की राशि एकमुश्त जमा करने पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जा रहा है। अत: समस्त उपभोक्ताओं से अपील है कि 31 जनवरी से पूर्व बकाया बिल की राशि एकमुश्त जमा कर समाधान योजना 2025-26 का लाभ उठाएं।
Sunday, April 12
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत


