– 12 जनवरी को निकलेगी बाइक रैली
भिण्ड, 11 जनवरी। सकल हिन्दू समाज द्वारा 15 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन पुरानी कचहरी के पीछे मैदान पर किया जाएगा। जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य प्रज्ञनंद सरस्वती के आशीष वचनों से सनातन धर्म व संस्कृति की व्याख्या सुनने का अवसर प्राप्त होगा। विराट हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित के लिए स्वयं सेवकों द्वारा घर घर जाकर आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं तथा प्रचार प्रसार की कड़ी में प्रचार रथ को रवाना किया गया है। जो गांव गांव जाकर उपस्थिति की अपील की जा रही है। विराट हिन्दू सम्मेलन से पूर्व यहां विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया है, बाइक रैली 12 जनवरी को शा. महर्षि अरविंद महाविद्यालय से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुरानी कचहरी के पीछे मैदान पर समापन होगा। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा वर्ग टोली बनाकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सनातन धर्म व संस्कृति का प्रचार प्रसार कर कार्यक्रम की जानकारी प्रदान कर रहे है।


