भिण्ड, 11 जनवरी। शा. हाईस्कूल मालनपुर में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लाह और अनुशासन पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में भारी संख्या में नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ। हिन्दू सम्मेलन की शुरुआत जय श्रीराम के नारे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो मालनपुर चौराहे से नगर में होते हुए कार्यस्थल शा. हाईस्कूल तक निकाली गई। जहां मंच पर श्रीराम के भजन कीर्तनों ने सभी का मन मोह लिया।
इसके उपरांत मंच से विश्व हिंदू परिषद के भोपाल से आए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य वक्ता छत्रबीर सिंह ने हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और संगठन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र का राष्ट्र निर्माण की नींव को मजबूत रख सकता है। इस सम्मेलन के दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने स्वदेशी भावना को सुधारण करने तथा भारतीय संस्कृति मूल्य के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट विश्व हिंदू परिषद से कल्पना सोनी, महंत डॉ. रघुवीर दास, कृष्ण मुरारी मिश्रा, नगर की मातृशक्ति एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


