– खाद्य सुरक्षा विभाग ने केक सेंटर का निरीक्षण कर चॉकलेटी केक का लिया नमूना
भिण्ड, 11 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्वालियर रोड सिटी पैलेस के सामने स्थित तेल मीलों का औचक निरीक्षण किया।
पंडित ऑयल मिल प्रो. रमेश शर्मा, दीपक सिंह लोधी ऑयल मिल एवं नरवरिया ऑयल मिल से सरसों तेल के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच हेतु लिए। भिण्ड शहर में पोस्ट ऑफिस के पास स्थित पोपे बरैया केक सेंटर का निरीक्षण कर चॉकलेटी केक का नमूना जांच वास्ते लिया। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल में जांच हेतु भेजे गए। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल, किरन सेंगर उपस्थित रहीं।


