भिण्ड, 12 जनवरी। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के मार्गदर्शन में शा. एमजेएस कॉलेज भिण्ड में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
न्यायाधीश/सचिव अनुभूति गुप्ता, जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेश शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीयता की भावनाओं को प्रेरित करने और समाज एवं देश के विकास में महती भूमिका निभाने के बारे में बताया कि भारत सरकार ने सन् 1984 में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर घोषणा कि थी कि हर वर्ष 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्ीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विवेकानंद की शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, शिक्षा और चरित्र विकास को बढ़ावा देने पर था। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने के लिए एवं उनके आदर्शों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उक्त दिवस को मनाया जाता है, जिससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना को जगाया जा सके एवं उनके आचार-विचार को आज के युवा अपने जीवन में उतारे एवं अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।
इसी क्रम में विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे बालक जिन्होंने कानून के विरूद्ध कोई कृत्य किया है वह धारा 12 विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अंतर्गत नि:शुल्क विधिक सहायता हेतु पात्र है, जिसका लाभ वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय भिण्ड में उपस्थित होकर/ पत्र के माध्यम से अथवा किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष नि:शुल्क विधिक सहायता की मांग कर प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नं.15100 पर भी संपर्क कर नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा, प्राध्यापकगण मोहित दुबे, केके रायपुरिया एवं स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा पीएलव्ही भिण्ड मंजर अली उपस्थित रहे।
Monday, June 22
BREAKING
- ऐंतहार में चल रही श्रीराम कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता , भगवान श्रीराम जन्म पर हर्ष से झूमा पांडाल
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया


