भिण्ड, 12 जनवरी.मनीष दुबे। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में साप्ताहिक कार्यालय का समापन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन निर्देशन में किया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. बृजमोहन शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार की सभी विधाओं को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान में मुख्यमंत्री द्वारा यूट्यूब के माध्यम से प्रसारित कर कार्यक्रम को भी लिंक के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ शेयर किया गया। तत्पश्चात संकल्प स्वदेशी संकल्प दौड़ एक्टिविटी का भी आयोजन किया गया, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दौड़ लगाकर स्वदेशी के संकल्प को आम जनता तक पहुंचाया।
मुख्य अतिथि राधेगोपाल यादव ने वामी विवेकानंद के विचार उनकी सोच और प्रेरणा को विद्यार्थियों को संबोधित कर उन्हें आत्मसार करने के लिए प्रेरित किया। इसी अवसर पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर के माध्यम से न्यायमूर्ति अनुभूति गुप्ता और देवेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को विधि के तौर पर एक मार्गदर्शन प्रेरणा प्रद विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
सभी विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मचार करते हुए युवा दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का समापन जन गण मन राष्ट्रीय गान का भी आयोजन किया गया।
डॉ. अभिषेक यादव ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी विचारों और आणि सोच को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार स्वामीजी ने अपनी चेतना में विकास, वाणी में विश्वास के माध्यम से संपूर्ण विश्व में भारत की ख्याति को अलंकृत किया आज स्वामी जी के विचार उनकी सोच हर महाविद्यालय चाहे वह देश या विदेश में संचालित है उनको विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए कहा जा रहा है। सभी विद्यार्थी स्वामी जी के विचार को गौर करें और स्वर्णिम भारत निर्माण में अपना अहम योगदान प्रदान करें। कार्यक्रम का मंचन प्रकोष्ठ प्रभारी मोहित कुमार दुबे ने किया। उन्होंने भी स्वामी जी के आदर्श उनके विचारों को ग्रहण कर उनके पद चिन्हों पर चलने की के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. हेमंत दुबे, डॉ. केके रायपुरिया, डॉ. श्यामजी निगम, डॉ. आभास अस्थाना सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Sunday, April 12
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत


