भिण्ड, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पेड़ बचाओ, एक पेड़ भविष्य के नाम कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित तोमर ने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर दिया। इस अवसर पर दबोह में एनएसयूआई द्वारा पर्यावरण बचाओ, पेड़ बचाओ मुहिम के अंतर्गत एक पेड़ भविष्य के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई भिण्ड के जिला अध्यक्ष अंकित तोमर विशेष रूप से दबोह पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष अंकित तोमर द्वारा माल्यार्पण कर की गई।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका जीवन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता व प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष ने ‘एक पेड़ भविष्य के नामÓ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं व छात्रों से आह्वान किया। पौधा लगाकर न रुकें, बल्कि उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाएं। अपने संबोधन में अंकित ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पर्यावरण संरक्षण के नाम पर केवल ढोंग करती है। एक ओर मंचों से पेड़ बचाने की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े उद्योगपतियों के फायदे के लिए जंगलों को बेरहमी से काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक अड़ानी के लिए पूरा जंगल काट दिया गया, जो भाजपा की कथनी और करनी का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई दिखावे की राजनीति नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर संघर्ष और जनहित का काम करती है। कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला प्रभारी राज गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शिवम रजक, लहार ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत राजावत, जिला महासचिव सौरभ रायपुरिया, नगर प्रभारी रमन शिवहरे एवं विशाल राजपूत सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


