भिण्ड, 12 जनवरी। विधायक अम्बरीश शर्मा के निर्देशन में लहार मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभाष अग्निहोत्री एवं मंडल प्रतिनिधि संजीव चौधरी ने कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान युवा मंडल महामंत्री आशीष छोटू शुक्ला, युवा नेता अन्नू त्रिपाठी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध विभाग द्वारा जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कृषि रथ के माध्यम से नवीन उन्नत तकनीक एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। जिले के सभी विकासखण्डों में कृषि रथ भ्रमण करेंगे। कृषि रथ के मुख्य आधार स्तंभों में जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, विभागीय कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं पराली प्रबंधन शामिल हैं।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


