भिण्ड, 18 जनवरी। जिले के ऊमरी कस्बे में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-552 से अतिक्रमण को हटवाया। लंबे समय से सड़क पर फैले अवैध कब्जों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिस पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हाईवे को अतिक्रमण मुक्त कराया।
ऊमरी कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क और सड़क किनारे टीनशेड, पक्के निर्माण व सामान फैलाकर हाईवे को अवैध रूप से घेर लिया गया था। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले पूरी प्रक्रिया अपनाई। राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कर चूना डाला गया और मुनादी के जरिए अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके जब अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो तय कार्यक्रम के अनुसार आज जिला प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। सुबह जैसे ही प्रशासनिक अमला और बुलडोजर बाजार क्षेत्र में पहुंचे, अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अवैध निर्माण हटाए जाने के बाद हाईवे की चौड़ाई स्पष्ट नजर आई और यातायात सुचारू होता दिखा। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए इसे एकतरफा बताया, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम जनहित और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ और भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


