– लहार विधायक अम्बरीश शर्मा ने माल्यार्पण कर किया स्वागत
भिण्ड, 18 जनवरी। लहार विधानसभा के ग्राम रोहनी सींगपुरा में कांग्रेस का एक जत्था लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के समक्ष महारानी मां राधारानी जनसेवक भवन में भाजपा में शामिल हुआ। जिनका विधायक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विधायक शर्मा ने कहा कि जो लोग आज हमारे परिवार में शामिल हुए हैं, हम उनका हृदय से स्वागत करते हैं, पार्टी ही हमारा परिवार है, आज से इन सबकी चिंता करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर इंदलवीर सिंह राजावत, सत्यवीर सिंह राजावत, विकास सिंह राजावत, दीपू सिंह राजावत, गजेन्द्र सिंह राजावत, सत्येन्द्र सिंह राजावत आदि एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं लहार विधायक के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी परिवार में सम्मिलित हुए। इस मौके पर कुंवर रणविजय सिंह रिंकू पूर्व सरपंच महुआ एवं कोकसिंह तोमर चंदावली भी मौजूद रहे।


