भिण्ड, 19 जनवरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) विश्व की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार योजना है, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित ग्रामीणों को रोजगार का अधिकार देने के लिए कानून बनाया, जिसे आज उनके मूल रूप से भटकाया जा रहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मनरेगा बचाओ संग्राम एवं बूथ चलो गांव चलो अभियान के तहत सोमवार को अटेर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उदोतगढ़, बजरिया, कनेरा आदि ग्राम पंचायतों में पंचायत के ग्रामीण जन एवं मनरेगा मजदूरों के साथ संवाद एवं बूथ चलो गांव चलो अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें अटेर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं अटेर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के द्वारा संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों,में चौपाल पर किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
अटेर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के मूल स्वरूप गांधीवादी विचारों और ग्रामीण गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर गांव में अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा योजना कमजोर हो रही है, मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवार की जीवन रेखा है, इसे कमजोर करने के प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गुर्जर ने कहा कि बूथ चलो गांव चलो अभियान के तहत अटेर विधान सभा क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों में कांग्रेस पंचायत समिति का गठन किया गया तथा ग्रामजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की बूथ चलो गांव चलो अभियान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को सीधे समझने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
वहीं अटेर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण आजीविका सुरक्षा की रीढ़ रहा है, इस योजना के माध्यम से हर वर्ष करोड़ों ग्रामीण परिवार को रोजगार मिलता है। जिससे पलायन पर रोक लगती है और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती मिलती है। अब केन्द्र सरकार मनरेगा योजना बंद करने की साजिश रच रही है। इस अवसर पर श्यामू भदौरिया, शिंभू भदौरिया सरपंच, रामविकास बघेल, देवसिंह गुर्जर, तसीलदार सिंह गुर्जर, महेश बौहरे, अभिषेक शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, रामसिंह जाटव, मायाराम श्रीवास्तव, रामकिशोर श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, गब्बर गुर्जर, भानसिंह गुर्जर, अनुज भदौरिया, बड़ेलला खान, रामनिवास जाटव, गोपाल भदौरिया, दीपू राजावत, बड़े शर्मा, विक्रम भदौरिया, गोलू भदौरिया, दशरथ गुर्जर, संदीप आदि उपस्थित रहे।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


