Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » श्रीमद् भगवत गीता में जीवन की समस्याओं का समाधान निहित है : ज्ञानेन्द्र सिंह

श्रीमद् भगवत गीता में जीवन की समस्याओं का समाधान निहित है : ज्ञानेन्द्र सिंह

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 19, 2026

भिण्ड, 19 जनवरी। विश्व गीता प्रतिष्ठानम के गीता स्वाध्याय मंडल भिण्ड द्वारा जिले में विगत एक वर्ष से भी अधिक समय से गीता के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने हेतु निरंतर घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इटावा रोड स्थित जोशी नगर में सनशाइन एकेडमी कोचिंग में गीता स्वाध्याय का पाठ किया गया।
विश्व गीता प्रतिष्ठानम के मीडिया प्रभारी शैलेश सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान प्रशांत पाठक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। छात्रा वैष्णवी शर्मा ने अतिथियों के आगमन पर स्वागत गीत का गायन किया। जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा ने स्वाध्याय पत्र एवं सुभाषित का वाचन। उन्होंने यहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए गीता के प्रचार प्रसार से संबंधित जानकारी दी, साथ ही छात्र-छात्राओं को नियमित गीता अध्ययन करने एवं अधिक से अधिक संख्या में अन्य छात्र-छात्राओं को जोड़ने का आह्वान किया।
प्रसिद्ध समाजसेवी गगन शर्मा ने प्रेरक प्रसंग द्वारा छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। साथ ही गीता का अध्ययन कर किस प्रकार जीवन का कल्याण किया जा सकता है इसका विस्तार से वर्णन किया। जिले के खेल प्रशिक्षक एवं समाजसेवी राधेगोपाल यादव ने कहा कि परमात्मा का वास सभी जीवों में है, मनुष्य को फल की चिंता किए बिना कर्म करना चाहिए, गीता के माध्यम से भगवान ने मानव को हमेशा सत्कर्म में लगे रहने की प्रेरणा दी है। सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रदीप ऋषिश्वर ने छात्रों से निवेदन किया कि वे अपनी विषयगत पढ़ाई के साथ-साथ गीता का भी अध्ययन करें, गीता के माध्यम से सद्विचार और सदाचार को अपना कर जीवन को सार्थक बनाएं।
ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने छात्र-छात्राओं को बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को महाभारत की युद्ध भूमि में गीता के उपदेश दिए थे, जिसे सर्वश्रेष्ठ ज्ञान में शामिल किया जाता है। श्रीमद् भागवत गीता की प्रसिद्ध केवल भारत तक ही नहीं विदेश में भी फैली हुई है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्णा अर्जुन से कहते हैं कि तुम्हारा अधिकार केवल कर्म पर ही है ना कि कर्मों के फल पर, इसलिए व्यक्ति को फल की इच्छा छोड़कर कर्म करते रहना चाहिए, हम जिस विषय वस्तु के बारे में सोचते रहते हैं उससे हमें लगाव हो जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में यह आदत खास तौर से देखी जाती है कि जल्दी ही किसी चीज से लगाव रखने लगते हैं और उनकी इच्छा पूरी न होने पर दुखी भी होते हैं। उन्होंने बच्चों को समझाया कि मेहनत करो पर रिजल्ट की चिंता मत करो जैसे हर व्यक्ति के पास अपना मोबाइल फोन है वैसे ही प्रत्येक घर में गीता की पुस्तक होना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रत्येक दिन कम से कम एक श्लोक अवश्य पढ़ें।
आदित्य चौहान ने अमृत वचन के माध्यम से उपस्थित सभी गीता प्रेमियों एवं छात्र-छात्राओं से सदमार्ग पर चलने, निराश न होने व जीवन में आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया, साथ ही सभी से गीता ग्रंथ को अपने जीवन में उतारने का निवेदन किया। ओम नारायण ओझा ने आगंतुक अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार जताया। अंत में मां गीता की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अरविन्द तोमर, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, महेन्द्र बाबू तिवारी, उदयभान सिंह कुशवाह, बलदेव शर्मा, राजीव शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, सुनील गुप्ता, महेन्द्र दीक्षित, कुलदीप राजावत, दुर्गादत्त शर्मा, अजय शंकर शर्मा, धीरज तिवारी, डॉ. श्रीकांत कुशवाह, अवसर फाउण्डेशन के संचालक शिवम सिंह राजावत, बृजेश शर्मा एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post Views: 108
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640493
Views Today : 1895
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.