भिण्ड, 19 जनवरी। जिले के समस्त विकास खण्डों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ़ करने के उद्देश्य से आशा कार्यकर्ताओं को एचबीएनसी (होम बेस्ट न्यू बॉर्न केयर) किट का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में रौन विकास खण्ड में कार्यक्रम आयोजित कर आशा कार्यकर्ताओं को एचबीएनसी किट प्रदाय की गई। कार्यक्रम में मेडीकल ऑफीसर डॉ. अंकित चौधरी एवं बीसीएम सरिता शर्मा ने किट का वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित आशा-कार्यकर्ताओं को नवजात शिशु देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने बताया कि एचबीएनसी किट में थर्मामीटर, बजन मापने की मशीन, कंबल, बैग, टॉर्च, घड़ी सहित अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों के माध्यम से नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी संभव हो सकेगी, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किट का सही उपयोग करते हुए नवजात शिशुओं की देखभाल में विशेष सर्तकता बरतें ताकि शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके।
Monday, June 22
BREAKING
- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने


