– विधायक कुशवाह ने वार्ड 19 में सीसी रोड का किया भूमि पूजन
भिण्ड, 19 जनवरी। भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने सोमवार को शहर के वार्ड क्र.19 में विश्वनाथ धर्म कांटे से बंसल कोठी बाबा साहब की मूर्ति तक 33 लाख 19 हजार 646 की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास कार्यों को जैन-जनतक पहुंच रही हैं। विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी और मप्र के साथ-साथ भिण्ड को भी विकसित शहर बनाया जाएगा ताकि विकास की ओर आगे बढ़े, यह सरकार की मंशा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका से आगामी चुनाव में नगर निगम यह लड़ा जाएगा, जिसमें 60 बातों को क्षेत्र को विकसित किया गया है और विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विधायक कुशवाह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र राज्य सरकार योजनाओं को हर समाज तक पहुंचाकर विकास को गति प्रदान करेंगे। राजनीति मेरा व्यवसाय नहीं विकास का माध्यम है और मैं विधायक नहीं जनसेवक बनाकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहा हूं, एक भी सड़क ऐसी नहीं रहेगी जो जर्जर हालत में हो, सभी सड़कों की मरम्मत भी कर कर सभी वार्डों को विकसित क्षेत्र बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल गौरी सरोवर को विकसित करना मेरी जिम्मेदारी है और जिसमें आप सभी का जन सहयोग अति आवश्यक है। गौरी सरोवर ऐसा स्थान है जहां भगवान शंकर के 100 यह मंदिरों से स्थापित है।
महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों की पूर्ण सुरक्षा होगी
विधायक कुशवाहा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर गौरी सरोवर पर पूर्ण रूप से सभी भक्तगणों की सुरक्षा होगी, ताकि लोग आसानी से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि जिसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को पूर्ण रूप से व्यवस्थित बनाया जाएगा। गौरी सरोवर और शहर को पूर्ण रूप से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक महत्वपूर्ण मिशन है जिसे हम सब संकल्प लेकर शहर को साफ सुधार और स्वच्छता की ओर आगे बढ़ाएंगे। जिसमें आप सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को स्वच्छता के प्रति और लोगों को जागरूक बनाएं।
विधायक कुशवाह ने आधारशिला की पूजा अर्चना करते हुए निर्माण कार्य की शुरुआत प्रारंभ कराई। वार्ड वासियों ने विधायक कुशवाह का पुष्पहार पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भानु भदौरिया, अशोक बाल्मिक, पार्षदगण सौरभ सिंह राजावत, दशरथ भदौरिया, जीवन सिंह, बड़े कुशवाह, वीरेन्द्र कौशल, संजीव कुशवाह, पानसिंह, रूपसिंह, प्रेमसिंह मास्टर उपस्थित रहे।


