भिण्ड, 27 जनवरी। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में गणतंत्र दिवस समारोह सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाया गया है। जिसमें अतिथियों के रूप में सेवानिवृत प्राचार्य हिम्मत सिंह कौरव, कल्याण सिंह कौरव, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह निरंजन, अवधेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर, देवीदयाल महाजन, शिवनारायण कुचिया, रामनिवास चौधरी, बीपी सिंह कौरव, अध्यापिका मनोरमा त्रिपाठी, भुवनेश पुरोहित, ज्ञानेन्द्र चौधरी, धीरज पटेल, विष्णु कौरव, द्वारिका प्रसाद बिलैया, भुवनेश तीतविलासी, दिनेश रजक, महेन्द्र नामदेव इत्यादि मंचासीन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने सरस्वती माता की प्रतिमा एवं महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्प मालाएं चढ़ाकर पूजा अर्चना की, इसके पश्चात पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर एवं कल्याण सिंह कौरव ने ध्वजा रोहण किया। महाविद्यालय परिवार द्वारा इस अवसर पर अतिथियों को पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
महाविद्यालय द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शा. उमावि, शा. कन्या हाईस्कूल, सरस्वती शिशु मन्दिर, संस्कार बैली पब्लिक स्कूल, रेन्बो स्कूल, एसएस विद्यापीठ, रघुवर शिक्षा अकादमी सहित नगर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, संस्था प्रमुख सहित अध्यापकों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘ऑपरेशन सन्दूरÓ नाटक का जीवंत और शानदार मंचन किया। जिसमें दिखाया गया किस प्रकार हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया और देश के दुश्मन पाकिस्तान को सबक सिखाया। इसके अलावा एसिड अटैक, स्वच्छ भारत अभियान, गणेश वंदना, वृद्धा आश्रम, सावित्री बाई फुले, रानी लक्ष्मीबाई सहित एक से बढ़कर एक शानदार नाटक प्रस्तुत किए है। जिन्हें देखकर कार्यक्रम स्थल तालियों की ध्वनि से गूंज उठा। कार्यक्रम समापन पर अतिथियों एवं महाविद्यालय प्राचार्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के छात्र, छात्राओं को क्रमबद्ध तरीके से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर के पत्रकारों को भी शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


