भिण्ड, 27 जनवरी। आलमपुर नगर परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष महताब सिंह कौरव ने झण्डा फहराया। वहीं पुलिस थाने पर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने झण्डा फहराकर परेड की सलामी ली। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शासकीय हाईस्कूल अरूसी, शासकीय हाईस्कूल रुरई, शासकीय प्राथमिक विद्यालय भड़ेरी सहित आसपास की समस्त शासकीय और अशासकीय संस्थाओं में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
असवार में भी फहराया गया तिरंगा
शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल असवार में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सरपंच श्रद्धा त्यागी ने तिरंगा फहराया और बच्चों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य एचएन दीक्षित, जनपद सदस्य घनाराम कुशवाह, ऋषिकांत त्यागी, उपसरपंच नरेन्द्र जोशी, अरुण त्रिपाठी, मंगल राठौर, महिपाल कौरव, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Tuesday, April 7
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


