भिण्ड, 27 जनवरी। भिण्ड दतिया सांसद संध्या राय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में 28 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सर्व समाज पहुंचकर अपनी हिंदुत्व की भावना को जागृत करे।
उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सकल हिन्दु समाज के तत्वाधान में आगामी 28 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे से शा. उमावि क्र.2 में भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रमों में समाज के प्रत्येक हिन्दू भाईयों एवं माताओं, बहनों की सहभागिता की आवश्यकता है। सांसद संध्या राय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह जन्म शताब्दी वर्ष हिंदुत्व की धारा को जागृत कर रहा है और हम सब की जिम्मेदारी है कि सम्मेलन में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में होकर के संत समाज एवं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए सनातन धर्म और हिंदुत्व को आगे बढ़ने का कार्य करें।
Tuesday, April 7
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


