भिण्ड, 30 जनवरी। गोहद थाना क्षेत्रांतर्गत नगर में नहर में एक दिव्यांग व्यक्ति का शव मिला है। उक्त व्यक्ति शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्र.4 खटीक मोहल्ला निवासी दौलत पुत्र रहमान खान उम्र लगभग 40 वर्ष गुरुवार रात्रि करीब 9 बजे घर से श्याम वाटिका, एसबीआई बैंक के सामने मौ रोड गोहद स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह उनका शव सड़क किनारे नहर में मिला, जिससे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बन गया। दौलत खान दोनों पैरों से दिव्यांग थे। उन्हें शासन की ओर से ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि रात्रि के समय ट्राई साइकिल अनियंत्रित होकर नहर में चली गई, जिससे नहर में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि रहमान खान शादी समारोहों में आतिशबाजी चलाने का कार्य किया करते थे और इसी सिलसिले में वे गुरुवार रात घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन शुक्रवार सुबह नहर में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु के कारणों की पुष्टि की जाएगी।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


