– आजीवन सहयोग की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित
भिण्ड, 04 फरवरी। भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में आजीवन सहयोग निधि की तैयारी एवं लक्ष्य हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 फरवरी तक रसीद पत्रकों को जमा करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि सहयोग निधि का लक्ष्य जिले का प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित मनुष्य अनुसार पूर्ण हो सके।
बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के समर्पण और सहयोग से ही इसका संचालन होता है। 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के अवसर पर आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य पूर्ण करने हेतु सहयोग निधि का शुभारंभ करते हुए पार्टी की विचारधारा को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंच कर सहयोग राशि के लिए आग्रह करें। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों को प्रदेश से प्राप्त रसीद बुक सौंपी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समर्पित भाव से आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को संभाग के सभी मण्डलों के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से पूर्ण करेंगे, ताकि संवाद का लक्ष्य जिला वार अधिक हो सके यह हम सब की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
आजीवन सहयोग निधि के जिला संयोजक धीरसिंह भदौरिया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ जिले के सभी मंडलों के बूथ स्थल से प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें सभी मोर्चा प्रकोष्ठ सभी जन प्रतिनिधि ग्राम पंचायत के समस्त सरपंच आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से जुड़े ऐसा कार्यकर्ता प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन के लिए महत्वपूर्ण है, भारतीय जनता पार्टी पूंजी पतियों की नहीं कार्यकर्ताओं की है और कार्यकर्ता ही हर समाज तक पहुंचकर इस लक्ष्य को पूर्ण करेगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनोज अनंत ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, जिलामंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, टीपू भदौरिया, प्रिंस दुबे, रायसिंह नरवरिया, रोहित करैया, विनोद जैन, रवि शर्मा, उदय सिंह, कुशवाहा, जले सिंह नरवरिया, मोनू नरवरिया, मनोज सिंह कुशवाहा, अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंकी सागर, भाजयुमो के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया आदि पदाधिकारी मौजूद थे।


