- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 05 फरवरी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला भिण्ड द्वारा भारत सरकार एवं संचालनालय महिला एवं बाल विकास मप्र भोपाल के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बाल विवाह रोकथाम हेतु 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। शहर के शा. उमावि क्र.दो एवं गोल मार्केट पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। समाज की इस कुरीति के विरुद्ध आवाज उठाने और जन-जागरूकता फैलाने के लिए शहर के शा. उमावि क्र.दो एवं गोल मार्केट सहित दो जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल…
– हरिहरेश्वर बड़ी माता मन्दिर पर गुरूवार को लग्न पत्रिका लगुन लिखी गई भिण्ड, 05 फरवरी। आगामी 15 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर आलमपुर नगर वासियों द्वारा नगर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी और हरिहरेश्वर बड़ी माता मन्दिर पर सभी रस्मों के साथ भगवान शिवजी एवं माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। आयोजकों द्वारा शिव विवाह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में गुरूवार शाम को हरिहरेश्वर बड़ी माता मन्दिर पर पं. ब्रजेश कुमार पाण्डेय द्वारा नगर के विद्वानों एवं लोगों की उपस्थिति में विधिवत रूप से शिव पार्वती विवाह की लग्न पत्रिका (लगुन) लिखी है।…
भिण्ड, 05 फरवरी। मप्र शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्व. डॉ राजेन्द्र प्रकाश सिंह चौहान की छठवीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके निज निवास शांति निकेतन निर्वाण मार्केट में सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा मौ मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर रघुवीर सिंह पवैया, बहादुर सिंह यादव, अवधनारायण शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मण्डल अध्यक्ष संचालन रामअख्तियार गुर्जर, आभार व्यक्त डॉ. अवधेश प्रताप सिंह चौहान ने किया। तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं वृद्धाश्रम में फल वितरित किए गए। इस अवसर पर जयसिंह कुशवाह, रामप्रकाश सिंह…
भिण्ड, 05 फरवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित अल्पावधि रोजगारोन्मुखी ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में छात्राओं को प्रशिक्षकों द्वारा वेडिंग ड्रेसिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने शादी समारोह के अवसर पर किए जाने वाली विशेष प्रकार की मेकअप का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने कहा कि यह कोर्स आपको विभिन्न जातीयताओं और त्वचा के रंगों से परिचित कराने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में क्लासिक दुल्हन, समकालीन दुल्हन, पारंपरिक दुल्हन जैसे सभी प्रकार के…
– जिले के नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने भरपूर प्रयास भिण्ड, 05 फरवरी। शासन के निर्देशानुसार भिण्ड जिले में संकल्प से समाधान अभियान 31 मार्च तक चलाया जाएगा। अभियान ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय और जिला स्तर पर संचालित कर हिताग्राहियों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में घर-घर जाकर एवं शिविर लगाकर ग्राम स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी के गठित दल द्वारा आवेदन के एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बिजपुर में शिविर आयोजित किया गया और ग्राम पंचायत जाखौली में घर-घर…
– मालनपुर बाजार में लाल निशान लगने से दुकानदारों में मचा हड़कंप भिण्ड, 05 फरवरी। भिण्ड-ग्वालियर एनएच 719 मालनपुर से रिठौरा मार्ग का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लंबाई चौड़ाई की नाप कर लगाए गए लाल चिन्ह से नगर के दुकानदारों एवं मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है। जानकारी है कि मालनपुर से पुराना रिठौरा रोड मालनपुर मुख्य बाजार होते हुए निकली हैं, जिस पर रोजाना हो रहे अतिक्रमण से रोड की चौड़ाई मात्र 15 से 20 फीट की रह गई है एवं उनके आगे अन्य फुटपाथ पर रोजाना शाम को बैठने वालों की वजह से मात्र 7 से 8 फीट…
भिण्ड, 05 फरवरी। न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला भिण्ड की अदालत ने प्रकरण क्र. 2175/2022 में मारपीट करने वाले आरोपी पवन सिंह उम्र 25 वर्ष एवं विपिन उर्फ यीशू उम्र 24 वर्ष पुत्रगण रामकरन बघेल निवासी ग्राम साहिबे का पुरा जौरी अहीर थाना फूप को धारा 325/34 भादंसं में 6-6 माह के सश्रम कारावास एवं 500-500 रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। अभियोजन की ओर प्रकरण की पैरवी कर रहीं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ममता यादव के अनुसार अभियोजन की कहानी संक्षेप में इस प्रकार है कि 31 मार्च 2022 के रात के करीब 8 बजे फरियादी विकास सिंह यादव बच्चों के…
सागर, 05 फरवरी। अपर सत्र न्यायाधीश जिला सागर प्रशांत कुमार सक्सेना की अदालत ने थाना राहतगढ़ के सीहोरा चौकी अंतर्गत ग्राम टेहरा टेहरी में अपनी पत्नी सदारानी साहू की गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी खूबे उर्फ खूबचंद को धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 में आजीवन सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। प्रकरण की पैरवी कर रहे अपर लोक अभियोजक दीपक कुमार जैन के अनुसार मामला संक्षिप्त में इस प्रकार है कि 27 नवंबर 2024 को ग्राम टेहरा टेहरी के कोटवार अनुज अठया ने थाना राहतगढ़ में सूचना दी कि ग्राम की निवासी सदारानी…
– राकेश अचल बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इतिहास रच दिया। आजाद भारत में सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से पैरवी करने वाली वे देश की पहली मुख्यमंत्री बन गई हैं। ममता ने एसआईआर के खिलाफ खुद पैरवी की और ऐसी पैरवी की कि सुप्रीम कोर्ट के जज साहिबान भी दांतों तले उंगली दबाते नजर आए। मैं किसी राजनीतिक दल का सदस्य नहीं हूं किंतु मुझे ममता बनर्जी पसंद हैं। उनका जुझारूपन बेमिसाल है। वे जनता के हको-हुकूक के लिए राजनीतिक विरोधियों से सड़क पर ही नहीं बल्कि विधानसभा में, लोकसभा में और अब देश की सबसे बड़ी…
– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने पिपरई को दी 32 करोड़ के सांदीपनि सीएम राइज स्कूल की सौगात – शिशु मन्दिर और नई माधवराव साइंस बिल्डिंग की दी सौगात अशोकनगर, 04 फरवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने भोपाल-अशोकनगर प्रवास के आखिरी दिन पिपरई में 32 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सांदीपनि सीएम राइज स्कूल का उदघाटन किया। इससे पहले उन्होंने चंदेरी में शिशु मन्दिर का भी उदघाटन किया और माधव महाविद्यालय में अपने पिता स्व. माधवराव सिंधिया सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण एवं नई माधव साइंस कॉलेज बिल्डिंग का भी लोकार्पण किया। इस अवसर…

