– मनरेगा योजना की बहाली को लेकर ग्रामीण जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
भिण्ड, 04 फरवरी। केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को खत्म करने के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम अपर कलेक्टर एलके पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष बघेल ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं ग्रामीण भारत के श्रम, स्वाभिमान और स्वावलंबन की पहचान है, जिसे भाजपा की मोदी सरकार तबाह करने पर तुली हैं, ऐसे में मनरेगा को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून संवैधानिक हक था, लोगों के पास रोजगार की कानूनी गारंटी थी। इस कानून से पंचायतें मजबूत हुईं। हर परिवार को पहली बार डीबीटी के माध्यम से पैसा पहुंचाया गया। लेकिन ये कानून रद्द कर दिया गया, क्योंकि नरेन्द्र मोदी नहीं चाहते हैं कि महात्मा गांधी से जुड़ा हुआ ये कानून ज्यादा समय तक चले। वो नहीं चाहते हैं कि लोगों को उनका हक मिले। मनरेगा योजना ने ग्रामीण भारत में रोजगार की गारंटी दी थी, गरीबों को आर्थिक मजबूती देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया था। लेकिन मोदी सरकार मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है, इससे महात्मा गांधी का नाम हटाकर उनका अपमान करने की हिमाकत कर रही है,जिसे कांग्रेस और आमजनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की चार प्रमुख मांगें- मजदूरों को काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी दी जाए। मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापसी की जाए। काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली की जाए। दैनिक न्यनूतम मजदूरी वेतन 500 रुपए किए जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, प्रदेश सहसचिव मनोज दैपुरिया, वीरेन्द्र सिंह यादव, महेश जाटव, रामस्वरूप गोयल, पंकज त्रिपाठी, अरविन्द यादव, डॉ. सुल्तान सिंह नरवरिया, देवेन्द्र सिंह भारौली, महेन्द्रपाल सिंह राजावत, राहुल सिंह कुशवाह, एडवोकेट दीपचंद तिवारी, आशीष शर्मा, रामवीर यादव, अतुल यादव, मोहर सिंह जामोर, एडवोकेट चेतन शर्मा, देवेन्द्र चतुर्वेदी, एडवोकेट नेहा भदौरिया, राजेन्द्र यादव, अजय विमल, महेन्द्र सिंह नरवरिया, अभिलाख सिंह यादव, अरविन्द अरेले, रामसेवक मौर्य, सचिन सिंह, अजमेर सिंह नरवरिया, सौरव यादव, विवेक जामौर, संदीप बघेल, जनक सिंह बघेल, मनीष राजावत, प्रमोद बघेल, रोहित अर्गल, रवि खेरली एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


