- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 08 फरवरी.मनीष दुबे। सफलता के लिए सिर्फ पढ़ाई आवश्यक नहीं उसका सर्वांगीण विकास जरूरी है, इसके लिए आपको हर क्षेत्र में पूरे मनोयोग से प्रतिभागी करना चाहिए। यह बात चिलोंगा धाम के महंत 1008 अवधूत हरिनिवास महाराज ने हम फाउण्डेशन वाले जय मां सरस्वती कोचिंग संस्थान द्वारा हाउसिंग कॉलोनी में छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छा परिणाम लाने के अवसर पर कही। उन्होंने 10 फरवरी से शुरू होने जा रही माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए बच्चों को आशीर्वाद दिया। महाराज ने बच्चों से कहा कि आप ध्येय बना ले और उसे पूरा…
– अटेर क्षेत्र के ग्राम चौकी में श्रीमद् भागवत कथा में हो रहे प्रवचन भिण्ड, 08 फरवरी। जिले के अटेर विधानसभा के ग्राम चौकी धरई में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज खनेता धाम ने भक्ति की रसधारा प्रवाहित कर दी। कथा व्यास ने सबसे पहले सूत सनकादि के संवाद तथा कपिलोपाख्यान सती चरित्र पर पर प्रकाश डाला। उन्होंने ध्रुव की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि ध्रुव जी का चरित्र लोगों को ईश्वर के लिए समर्पित होने का उदाहरण है। ध्रुव का चरित्र भगवान के प्रति प्रेम एवं भक्ति का समर्पण भाव…
भिण्ड, 08 फरवरी.मनीष दुबे। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद भिण्ड द्वारा रविवार को वीरेन्द्र नगर में मंगला माता मंदिर के पास नि:शुल्क वृहद स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय से डॉ. डीके शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र परिहार, डॉ. प्रभात उपाध्याय, डॉ. सुनील विमल, डॉ हिमांशु बंसल, डॉ. अंशु मिश्रा, डॉ. सुनील निगम, डॉ. विवेक निगम एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर में लगभग 400 रोगियों की नेत्र जांच, थाईरइड, शुगर, ब्लड प्रेशर, स्त्री रोग परामर्श एवं रक्त की जांच की तथा नि:शुल्क दवा प्रदान की गई। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा एवं सचिव सौरभ…
– बाईक सवार दोनों युवक घायल भिण्ड, 08 फरवरी। जिले की मछण्ड चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे खाई में पलट गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम गांध मछण्ड निवासी रामलखन सिंह राजावत पुत्र शिशुपाल सिंह राजावत अपने मित्र निखिल सिंह राजावत के साथ बाइक से माधौगढ़ से मछण्ड की ओर…
– सीटू की राष्ट्रीय हड़ताल 12 फरवरी को भिण्ड, 08 फरवरी। देश आजाद हुआ तो आजाद भारत में सरकार द्वारा लोगों को पकड़ पकड़ कर शासकीय विभागों में स्थाई रोजगार दिए आजादी के तीन दशक तक सरकार द्वारा नए नए शासकीय विभागों की स्थापना हो रही थी, जिसमें जनता को रोजगार मिल रहा था। दूसरा सरकार ने ही श्रमिकों कर्मचारियों के हक अधिकारों की रक्षा के लिए श्रम कानून श्रम न्यायालय भी बनाए थे, 1975 से अस्थाई भर्तियां शुरू हुईं 240 दिन नियमित काम करने वालों को सरकार स्थाई कर्मचारी घोषित कर देती थी। लेकिन योजना कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,…
– प्रतिबंधात्मक आदेश 7 मार्च तक जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रभावी रहेगा भिण्ड, 08 फरवरी.मनीष दुबे। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल, हायर सेकण्ड्री, डीपीएसई की मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 7 मार्च तक शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपादित कराया जाना है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी किरोड़ीलाल मीणा ने जिले में माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकण्ड्री, डीपीएसई की मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 हेतु निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्रों के संबंध में प्रतिबन्धात्मक आदेश किया है कि कोई भी व्यक्ति या समूह (परीक्षार्थियों, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों एवं अधिकारियों…
भिण्ड, 08 फरवरी। रविवार को मौसम ने धीरे-धीरे करवट ली। सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है। रविवार को आसमान साफ रहने से सूरज निकलते ही हल्की धूप से लोगों को राहत मिली। सुबह के समय हल्की धुंध भी छाई रही, लेकिन कुछ ही देर में दृश्यता पूरी तरह साफ हो गई। पार्कों, सड़कों और छतों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। दिन चढ़ने के साथ धूप में तेज हो गई, दोपहर होते-होते ठंड का असर कम हो गया। मौसम में बदलाव से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ी। लोग हल्के कपड़ों में दिखे। दोपहिया वाहन चालकों…
भिण्ड, 08 फरवरी। वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई भिण्ड युवा इकाई एवं महिला इकाई द्वारा जिला चिकित्सालय भिण्ड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, जिला प्रभारी कैलाश वर्मा, वैश्य महा सम्मेलन के जिला अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि जैन, युवा इकाई के अध्यक्ष शशिकांत जैन, महिला इकाई की जिला कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति जैन, जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्याम मोहन श्रीवास्तव, कैलाश नारायण नगरिया, विनय कुमार जैन सर्राफ, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन, महामंत्री महामंत्री सत्येन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता बड़े, मंत्री…
भिण्ड, 08 फरवरी। ब्राह्मण समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष भगवान परशुराम छात्रावास के व्यवस्था प्रमुख राधेश्याम शर्मा उर्फ थाने का लंबी बीमारी के चलते भिण्ड में निधन हो गया। भिण्ड जिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संगठन को मजबूत बनाकर आगे बढ़ने का कार्य किया के रूप में कार्य कर रहे थे। राधेश्याम शर्मा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, भाजपा चंबल संभाग के प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, सांसद संध्या राय,…
– माध्यमिक शिक्षा मंडल के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन कर कराएं बोर्ड परीक्षाएं – बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रेक्षक और कलेक्टर प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न भिण्ड, 08 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल/ हायर सेकण्ड्री की मुख्य परीक्षा हेतु नियुक्त प्रेक्षक और कलेक्टर प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्रेक्षक और कलेक्टर प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा का नकल-विहीन, निष्पक्ष और…

