- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न भिण्ड, 08 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय प्रशासन विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी पीओ डूडा, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, परियोजना प्रबंधक एमपीयूडीसी मुरैना, श्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समग्र ईकेवायसी, संबल योजनांतर्गत लंबित प्रकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के निर्देशानुसार अद्यतन स्थिति, पीएम स्वनिधि योजना, अमृत 2.0 के कार्यों की समीक्षा, स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के कार्यों की समीक्षा, निकाय के निर्माण कार्यों की समीक्षा, एमपीयूडीसी के कार्यों की…
-दसवीं में 19,342 और बारहवीं में 14,421 छात्र होंगे शामिल, भोपाल से होगी सीधी मॉनिटरिंग भिण्ड, 08 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। जिले में परीक्षाओं को नकलमुक्त और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 50 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 46 संवेदनशील हैं। दसवीं में 19342 और बारहवीं में 14421 छात्र होंगे शामिल। परीक्षाओं की भोपाल से सीधी मॉनिटरिंग की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने भिण्ड जिले के पांच परीक्षा केंद्रों को विशेष मॉनिटरिंग के लिए चयनित किया है। इन…
भिण्ड, 08 फरवरी। मालनपुर नगर परिषद में वेदांत हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 250 लगभग महिलाओं एवं लोगों ने अपनी हर प्रकार की बीमारी बताकर नि:शुल्क दवाइयां लीं एवं नेत्र की जांच कराकर ई प्रकार के ड्रॉप लोगों को दिए गए। जिसमें मैनेजमेंट से चक्रेश भदौरिया, डॉ. दीपेश सक्सेना, डॉ. वीरेन्द्र मौर्य, डॉ. जेपी सिकरवार, नर्सिंग स्टाफ अभिषेक राजपूत, शिवानी यादव, मेडिकल से संतोष राथौर उपस्थित रहे। इसमें बीपी, शुगर का नि:शुल्क परीक्षण किया गया और दवाई भी दी गई। यह शिविर मार्केटिंग टीम आकाश किरार, प्रकाश विश्वास, अतुल कुमार, रोहित जादौन द्वारा किया गया। जनपद पंचायतों…
भिण्ड, 08 फरवरी। आलमपुर में पिछले कुछ वर्षों के अंदर जबरदस्त तरीके से अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमण हुआ है। अतिक्रमण कारियों ने सरकारी जमीन पर पानी निकासी के लिए बनी नालियां और नाले तक नहीं छोड़े है। कई जगह नालियां और नाले पर पटाव कर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर लिया है। जिससे नगर की अधिकांश सड़कें सिकुड़ गई है। खास बात यह है कि लम्बे समय से नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी नहीं हुई है। वरिष्ठ अधिकारी अतिक्रमण के प्रति लापरवाह बने हुए है। इसी बजह से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलन्द हैं। आलमपुर बाजार…
भिण्ड, 08 फरवरी। सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित सामाजिक समरसता महोत्सव के अंतर्गत संत शिरोमणि रविदास अलंकरण समारोह का आयोजन देव वाटिका गोहद में शनिवार को गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में संत रविदास जी के विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता के संदेशों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को संत रविदास अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व…
भिण्ड, 08 फरवरी। पीएमश्री शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौ में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 265 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आंखों की जांच कर उनको चश्मा वितरण किए गए। कई छात्राओं को विटामिन एवं अन्य दवाइयां वितरण की गईं। विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा विद्यालय में संपूर्ण कचरा एवं झाडू लगाकर क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया के तहत स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोहद श्याम किशोर भारद्वाज, खण्ड स्त्रोत समन्वयक गोहद विजय शर्मा, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. चंदेल, डॉ.…
भिण्ड, 08 फरवरी। भाजपा मण्डल मौ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ मौ नगर के सेवढ़ा मौ मुख्य मार्ग स्थित मां गजानन वृद्धाश्रम में असहाय निराश्रितों के बीच पहुंचकर उन्हें फल और मिष्ठान खिलाकर उनसे आशीर्वाद लिया और केक काटकर अपना जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, आईटी सेल के प्रभारी रामू कुशवाह, पार्षद सुल्तान सिंह मौर्य, संतोष यादव, पूरन सिंह गोयल, वृद्धाश्रम संचालक निहाल सिंह परिहार, रमेश राठौर पत्रकार सहित अन्य कई लोगों ने गोपाल सिंह कुशवाहा को माल्यार्पण कर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। भाजपा गोहद नगर मण्डल…
भिण्ड, 08 फरवरी। मौ नगर 40 वर्ष बाद अयोध्या नगरी चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में होने जा रहे 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव की तैयारी जोरों से शुरू हो गई हैं। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में मौ नगर को अयोध्या की तरह सजाया जाएगा। नगर जगह जगह स्वागत गेट लगाए जाएंगे। अयोध्या नगरी मौ में बबीना से आए हुए टेंट वाले के द्वारा कार्यक्रम पण्डाल को भव्य तरीके से बनाया जा रहा है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का कार्यक्रम 15 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक आयोजित होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई, आगरा, ग्वालियर, भिण्ड, इटावा,…
भिण्ड, 08 फरवरी। मौ निवासी पूर्व सीएमओ रमेश सिंह यादव का शनिवार को निधन हो गया। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे रमेश सिंह का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उन्हें ग्वालियर इलाज के लिए लेकर पहुंचे थे। जहां अचानक दिल कर दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। शनिवार को ही मौ कस्बा स्थित उनकी निजी कृषि भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर मौ नगर परिषद पार्षद सहित नगर के समाजसेवियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ट्रक में तोड़फोड़, ड्राइवर को पीटा भिण्ड। रौन के मानगढ़ मेहदवा तिराहा पर आरोपियों ने एक ट्रक…
भिण्ड, 08 फरवरी। स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन एवं भारतीय किसान किसान संघ के संयुक्त तत्वावधान में 21 फरवरी को भिण्ड जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में प्रकृति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश टाटा एवं आचार्य मनीष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मप्रा शासन राकेश शुक्ला करेंगे। इस अवसर पर मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्रा एवं किसान संघ के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक नमो नारायण दीक्षित ने बताया कि भारत की आत्मा उसके गांव में बसती है, गांव केवल खेत…

