भिण्ड, 08 फरवरी.मनीष दुबे। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद भिण्ड द्वारा रविवार को वीरेन्द्र नगर में मंगला माता मंदिर के पास नि:शुल्क वृहद स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय से डॉ. डीके शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र परिहार, डॉ. प्रभात उपाध्याय, डॉ. सुनील विमल, डॉ हिमांशु बंसल, डॉ. अंशु मिश्रा, डॉ. सुनील निगम, डॉ. विवेक निगम एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर में लगभग 400 रोगियों की नेत्र जांच, थाईरइड, शुगर, ब्लड प्रेशर, स्त्री रोग परामर्श एवं रक्त की जांच की तथा नि:शुल्क दवा प्रदान की गई।
इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा एवं सचिव सौरभ बौहरे ने कहा कि भिण्ड शहर में और भी अलग-अलग जगह पर जांच शिविर शाखा के द्वारा लगाने का प्रयास करूंगा। शिविर में शाखा संरक्षक दिलीप कुशवाह, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, सदस्य बंटी शर्मा, धीरज शुक्ला, धर्मवीर सिंह कुशवाह, छुटंकी शर्मा, प्रकल्प संयोजक आशीष बोहरे, शिवराज बघेल, मारकण्डे शर्मा, कुलदीप शर्मा, रवि करसोलिया आदि उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


